"प्रेम पराकाष्टा भक्ति है"

जीवन का केन्द्र प्रेम है, पर फिर भी हम अपने केन्द्र से इतने दूर प्रतीत होते हैं। ऐसा क्या है जो हमे अपने केन्द्र से जोड़ सकता है, जो हमे अपने में वापिस ला सकता है? यह एक निरंतर खोज है। जुड़े रहने के लिए एक सूत्र चाहिए, ऐसा कुछ जो जीवन में तुम्हारी आशा बढ़ाए रखे, ऐसा कुछ जो तुम्हारी आँखों में चमक ला सके, जो तुम्हारे हृदय को हलका रखे। वो ऐसा क्या है जिसकी जीवन में कमी है, और जिसके होने से जीवन पीड़ा से उत्सव में परिवर्तित हो जाता है, जिससे पीड़ा के आँसु खुशी और शुकराने के आँसुओं में परिवर्तित हो जाते है। वो धागा हमे चाहिए और उसे ही सूत्र कहते हैं - कुछ ऐसा हो जो तुम्हे थामे रखता है। पतंग एक सूत्र से आकाश में ऊँचा उठती है। मन को भी इसी तरह के सूत्र की आवश्यकता है।

नारद भक्ति सूत्र ऐसे ही सूत्र हैं। एक प्राचीन ऋशि थे - नारदा। नारद का अर्थ है जो केन्द्र और परिधि दोनो में है, और जो केन्द्र से जोड़ता है। हम में से बहुत केवल परिधि में ही अटके रहते हैं, केन्द्र में जाने की तलाश तो करते हैं पर कभी केन्द्र तक नहीं पहुंचते, हम बाहर ही चक्कर काटते रहते हैं। और कुछ लोग ऐसे हैं जो केवल अपने ही केन्द्र में रहते हैं, अपनी ही दुनिया में रहते हैं, और जीवन के व्यवहारिक स्तर से नहीं जुड़ते। केवल अपनी ही विचारधारा में अटके रहना और जगत की व्यवहारिकता को भूल जाना, यां फिर केवल जीवन की व्यवहारिकता में अटके रहना और अपनी विचारधारा को पूर्णत्या त्याग देना - दोनो ही परिस्थितियों में कोई विकास नहीं है। ज्ञान वो है जिससे आप उच्च विचारधारा को जीवन के रोज़मर्रा व्यवहार में ला सकते हैं। नारद ऋशि को देवर्षि भी कहते हैं - जो अपने नटखट तरीको से कोतुहल पैदा करने के लिए विख़्यात हैं। दो अलग जगहों पर वो अलग अलग भूमिका निभाते हैं। भारत में कहावत है जो कहती है नारादा की तरह नहीं होना चाहिए। वो कोई ना कोई मुश्किल खड़ी कर देते हैं। पर किसी ना किसी तरह वो मुश्किल भी हर किसी के लिए लाभदायक ही सिद्ध होती है। बिना शरारत के जीवन में कोई आनंद नहीं है। जीवन संघर्ष नहीं है, जीवन सिर पर पड़ा कोई बोझ नहीं है, पर जीवन एक उत्सव है, खेल है। तुम्हारा जीवन तुम्हारी ही चेतना का खेल और प्रतिबिंब है। नारदा अपनी ही तरह के ऋषि हैं जो कुछ शरारत पैदा करते हैं, और ऐसे लोगों को जोड़ देते हैं जो आमतौर पर नहीं जुड़ते। वो तुम्हे तुम्हारे केन्द्र से जोड़ देते हैं, तुम्हारे अस्तित्व से।

जब जीवन रुका हुआ सा प्रतीत हो तो तुम्हे नारदा के पास जाना है, वे तुम्हे आगे बढ़ाते हैं। और वे ऐसा कैसे करते हैं? कुछ सूत्र से, कुछ ज्ञान के शब्दों से - भक्ति सूत्र। भक्ति दिव्य प्रेम है - प्रेम की पराकाष्टा।


art of living TV

© The Art of Living Foundation For Global Spirituality

"पूर्व और पश्चिम के सर्वश्रेष्ठ गुण अपना कर एक उत्तम समाज की संरचना कर सकते हैं"

बैंगलोर आश्रम, भारत

१९८० में हमने पहली बार दिल्ली में आयुर्वेद पर एक सम्मेलन का आयोजन किया था। आयुर्वेद के वरिष्ठ वैद्य और गुणीजन, और AIIMS के सर्वश्रेष्ठ एलोपैथिक डौक्टरों ने इसमे हिस्सा लिया। वहां एक मज़ेदार घटना हुई। मैंने सभी डौक्टरों से पूछा कि भोजन में हल्दी का क्या महत्व है? एक ऐलोपैथिक डौक्टर नें कहा कि हल्दी केवल रंग के किए है, और इसके अतिरिक्त इसका भोजन में कोई महत्व नहीं है। पर एक आयुर्वेदिक डौक्टर ने कहा कि हल्दी antioxidant होने के कारण, बढ़ती उम्र के दुष्प्रभावों की रोकथाम करता है।

दस सालों के बाद, १९९० में ऐलोपैथिक डौक्टर भी शोध से इसी निष्कर्ष पर पहुंचे कि हल्दी antioxidant है, और ये कोशिकाओं को बढ़ती उम्र के दुष्प्रभावों से बचाती है, और आपके शरीर में युवापन बना रहता है। आयुर्वेद, एक संपूर्ण चिकित्सा प्रणाली है। जो आयुर्वेद का ज्ञान हम लोगों के पास हज़ारों सालो से था, उस ज्ञान को स्वीकार करने में इतना समय लग गया!

नीम, आमला और नींबू जैसी कई दिव्य जड़ी बूटियां बहुत महत्वपूर्ण हैं – ये सभी antioxidants हैं। कड़ी पत्ता, जिसे हम चिवड़ें और कई तले व्यंजनों में डालते हैं, तुम्हें इसका महत्व पता है? ये खराब cholesterol को कम करता है। किसी का cholesterol बढ़ गया हो तो उसे कड़ी पत्ते की चटनी बना कर तांबे के बर्तन में परोसे, वह ठीक हो जायेगा। cholesterol घटाने के लिए ली गई कुछ एलोपैथिक दवायें जिगर और गुर्दों पर दुष्प्रभाव डालती हैं। तो, ये कुछ अद्भुत चीज़ें हैं जो हमारे देश में पहले से ही मौजूद हैं।

१९८० से हमने पंचकर्मा को प्रोत्साहित किया। कई प्रतिष्ठित आयुर्वेदिक डौक्टर हमारे साथ जुड़ गये और उन्होनें हमारे साथ जगह जगह की यात्रा की। वे नाड़ी परीक्षण से ये जान लेते हैं कि किस को क्या तकलीफ़ है, और ये भी बता देते हैं कि निकट भविष्य में क्या बीमारी हो सकती है। ऐसे कई उदाहरण हैं जहां उनके इलाज से बड़ी बड़ी बीमारियां ठीक हो गई।

मुझे एक घटना याद है, जब नाड़ी परीक्षण के बाद आयुर्वैदिक डौक्टर से अपने स्वास्थ्य का इतिहास सुन कर एक व्यक्ति अचंभित हो गया कि बिना बताये वे ये कैसे जान गये। ऐसे एक-दो नहीं, हज़ारों दृष्टांत हैं। हमारी कमी है कि हम आंकड़ों का संकलन कर उस पर शोध प्रकाशित नहीं करते हैं। हमें वैज्ञानिक और शोध की दृष्टि से इसे देखना चाहिये। हमें पश्चिम से ये सीखना चाहिये। हम उनकी अच्छी बाते वहीं छोड़ आते हैं पर बुरी बाते सीख आते हैं।

प्रश्न : मैं एक विद्यार्थी हूं, और यहां की शिक्षा प्रणाली से बहुत प्रभावित हूं। मुझे कुछ ऐसी बात सिखाइये जो मैं अपने साथ वापिस ले जा सकूं।

श्री श्री रवि शंकर : अपने शिक्षकों का सम्मान करो। भारतीय शिक्षा प्रणाली में गुरु का बहुत सम्मान है। इस सम्मान की पश्चिम के विद्यालयों और महाविद्यालयों में कमी है। अपने से बड़ों का भी सम्मान करो।
 तो, हम एक नई लहर बनायें जहां पूरब और पश्चिम की संस्कृतियों से सर्वश्रेष्ठ गुण अपना कर एक उत्तम वैश्विक परिवार बनाये। दोनों से सर्वश्रेष्ठ ले कर एक सुंदर समाज का निर्माण करें।

प्रश्न : गुरुजी मैं ऐसी नौकरी में हूं जहां सरकारी अफ़सरों को रिश्वत दिये बिना कोई काम नहीं हो पाता है। मेरा मार्गदर्शन कीजिये कि मैं बिना रिश्वत दिये अपना काम कैसे कराऊं?

श्री श्री रवि शंकर : तुम कर सकते हो। तुम उनकी आंखों में देख कर कहो, ‘मैं आध्यात्म के पथ पर चलता हूं, मैं रिश्वत नहीं दूंगा। अगर आप चाहो तो मैं पचास बार तुम्हारे पास आउंगा, पर रिश्वत नहीं दूंगा।’ तुम्हारी आवाज़ दृढ़ पर नम्र हो, मिठास और दृढ़ता। कई बार हम सच कहते हैं पर गुस्से में कह जाते हैं।मन में गुस्सा या नफ़रत हो, तो सच बोलने पर भी सफलता नहीं मिल पाती। दृढ़ता और मिठास से अपनी बात कहो। ऐसा एक-दो बार करो, फिर देखो क्या होता है।

प्रश्न : गुरुजी, आध्यात्म में धर्म परिवर्तन के बारे मैं कभी मेरा मन कहता है कि, कम से कम धर्म परिवर्तन के कारण लोगों को भोजन, शिक्षा और स्वास्थ-सेवायें तो मिल रहीं है। आप का क्या विचार है?

श्री श्री रवि शंकर : नहीं। धर्म परिवर्तन के बिना भी तुम्हें स्वास्थ-सेवा, शिक्षा, भोजन और सभी कुछ मिल सकता है। जिस धर्म में तुम हो, वह तुम्हारे ऊपर है। तुम्हें पता है, अगर कोई अपनी पूर्ण रुचि के कारण दूसरा धर्म अपनाता है तो वह दूसरी बात है, पर उन्हें भोजन, स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा का लालच देकर ऐसा नहीं करना चाहिये।

प्रश्न : मैंने कोर्स करने के बाद शराब और सिगरेट की आदत छोड़ दी है, पर मेरे माता पिता अब भी इन आदतों से ग्रस्त हैं। मैं क्या करूं?

श्री श्री रवि शंकर : अगर तुम्हारे माता यां पिता, किसी एक ने भी, ये कोर्स नहीं किया है और शराब की आदत से ग्रस्त हैं, तो निश्चित ही तुम्हे बुरा लगता होगा। उन्हें किसी भी तरह, कोर्स के लिये ले कर आओ, और तुम पाओगे कि उनकी भी नशे की आदत छूट जायेगी। आज समस्या ये है कि कई परिवार नशे के गु़लाम हैं। ये बहुत दुख की बात है।

बहुत से बच्चे ये पूछते हैं कि उनके माता पिता कैसे ये आदतें छोड़ सकते हैं? तुम्हें इसके लिये काम करना होगा। तुम्हें कोई तरकीब लगानी होगी। कभी कभी बच्चे भी माता पिता को सुधार देते हैं। यहां कितने बच्चे हैं, जिनके माता पिता सुधर गये हैं? (कई बच्चे हाथ उठाते हैं।) बहुत अच्छा।


art of living TV

© The Art of Living Foundation For Global Spirituality

"भारतीयता जिसपर हमे गर्व होना चाहिए"

बैंगलोर आश्रम, भारत

प्रश्न : गुरुजी, क्या ये आवश्यक है कि जीवन में कोई ध्येय हो, कोई मंज़िल हो, यां हम बस बहाव के साथ बहते रहें?

श्री श्री रवि शंकर : इन दोनों में चुनाव नहीं कर सकते हो। तुम्हें दोनों को ही अपनाना है। तुम्हारे पास ध्येय होना चाहिये। उस ध्येय की तरफ़ बढ़ो, और रास्ते में जो कुछ भी आये उसे स्वीकार करो।

प्रश्न : आप भारतीय संस्कृति के पश्चिमीकरण पर क्या कहना चाहेंगे?

श्री श्री रवि शंकर : पश्चिम की संस्कृति से उस में जो अच्छी बातों हों, उन्हें स्वीकार लो, जैसे कि सफ़ाई, नियमों का पालन करना..। इस मामले में भारत में गंदगी है। हमें इसे सुधारना है।

मैं तुम्हें एक कहानी सुनाता हूं। ये सन १९७८ की बात है, जब तुम में से कईयों का जन्म भी नहीं हुआ था। मैं पहली बार स्विट्ज़रलैंड गया था। मैं एक एकाकी स्थान पर घूम रहा था। मैंने एक चौकलेट ली और उसका आवरण सड़क पर फेंक दिया जैसा कि भारत में हम करते हैं। वहां बहुत कम लोग थे। बहुत दूर एक बुज़ुर्ग महिला जो कि छड़ी का सहारा लेकर चल रहीं थी, मेरे पास आकर कहती हैं, ‘तुम्हें इसे उठा कर कूड़ेदान में डालना होगा।’ उन्होंने थोड़ा आगे बढ़ कर मुझे वो स्थान दिखाया जहां कूड़ेदान रखा था।

एक बुज़ुर्ग महिला, छड़ी का सहारा लेकर मेरे पास चल कर आई, मुझे ये बताने के लिये कि मुझे चौकलेट का आवरण कूड़ेदान में डालना चाहिये! मैं इस बात से बहुत प्रभावित हुआ कि लोग अपने शहर को साफ़ रखने की ज़िम्मेदारी लेते हैं। हमें पश्चिम के देशों से ये सीखना चाहिये कि किस तरह से अपने शहर और पर्यावरण को साफ़ रखने की ज़िम्मेदारी और जागरूकता हम में हो।

पश्चिमी देशों में अगर लोग किसी बात का विरोध भी करते हैं तो शांतिपूर्ण ढंग से करते हैं। हमें पश्चिमी संस्कृति से ये बातें सीखनी हैं।

फिर प्रश्न आता है कि पश्चिम की संस्कृति से क्या नहीं सीखना है। रिश्तों में सहजता की जगह औपचारिकता। एक मां को अपनी बेटी से मिलने के लिये उससे समय लेना पड़ता है। एक बेटी को अपनी मां से बात करने के लिये समय मांगना पड़ता है। ये हमारे शहरों में भी कुछ हद तक आ रहा है। सहजता और अपनत्व का भाव समाज में कम हो गया है। हमारी संस्कृति में बुज़ुर्गों का सम्मान होता है, हमें इसे नहीं भूलना चाहिये। ये हमारी संस्कृति का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है।

पश्चिम में प्रेम को बहुत अधिक जताने की प्रथा है। लोग घड़ी घड़ी एक दूसरे को honey, honey कहते हैं। पूर्व की संस्कृति इसके ठीक विपरीत है। तो, प्रेम की अभिव्यक्ति में हमें बीच का मार्ग अपनाना चाहिये। प्रेम की अभिव्यक्ति बिलकुल ना करना, जैसा कि कुछ मां बाप अपने बच्चों के साथ करते हैं, यां भाई बहन आपस में करते हैं, ग़लत है। पर, बार बार प्रेम की अभिव्यक्ति करते रहना भी ग़लत है।
प्रेम की अभिव्यक्ति बीजारोपण जैसा है। अगर बीज को मिट्टी की सतह पर रख दोगे, तो बीज अंकुरित नहीं होगा। पर उसे बहुत गहरे मिट्टी के भीतर दबा दोगे, तब भी वह अंकुरित नहीं होगा।
पूर्व की संस्कृति में ऐसी कई चीज़ें हैं जिसे पश्चिम में लोग चाहते हैं, जैसे कि अपनेपन की भावना, संयुक्त परिवार।

प्रश्न : संयुक्त परिवार की धारणा मेरे लिए नई है। मैं इसके लिए पूरे स्मर्थ में हूँ, पर क्या इसका कोई बुरा प्रभाव भी है?

श्री श्री रवि शंकर : संयुक्त परिवार में कुछ नुक्सान भी होता है, पर जब परिवार के टुकड़े एक nuclear family के रूप में हो जाते हैं तब बस पति, पत्नि और बच्चे रह जाते हैं -- लड़ने के लिये और कोई बचा ही नहीं! तो, वे आपस में ही लड़ते रहते हैं, और फिर मां-बाप और बच्चे, सब अलग हो जाते हैं। संयुक्त परिवार में ये फ़ायदा है कि लड़ाई के बावजूद भी सब साथ रहते हैं। पश्चिम समाज अब संयुक्त परिवार की संस्कृति अपना रहा है। लोग परिवार को महत्व दे रहे हैं और संयुक्त परिवार की ओर वापस जा रहे हैं। उत्सव और त्यौहार पूरे परिवार को मिलकर मनाने से एक उत्त्म वातावरण बना रहता है।

भारतीय संस्कृति जिस पर हमे गर्व होना चाहिए।

हमे भारतीयता को नहीं खोना है। सात चीज़े हैं जिनपर हिन्दूस्तान गर्व कर सकता है। एक तो यहाँ का ध्यान, विज्ञान और योगा। दूसरे हमारे तरह तरह के कपड़े जो हम यहाँ पहनते हैं। आप देखोगे कि विदेशों में लोग ज़्यादा काला और भूरा पहनते हैं। कोई इतनी विविधता नहीं है। वहाँ के लोग यहाँ आकर तरह तरह के रंगीन कपड़े देखकर चकित होते हैं, और हम उनकी ही नकल करने लग जाते हैं। अरे यहाँ के इतने रंगीन और अलग अलग वेषभूषा है, कोई अपना नया स्टाईल तो बनाओ। हमारे रंग-बिरंगे कपड़े हैं, और इतना रंगीन समाज है। उन रंगों को हमे खोना नहीं है। पश्चिम में शरद ऋतु में वनस्पति अपना रंग बदलती है। वहाँ पर कुदरत बहुत रंगीन है। पर लोगों की वेषभूषाओं के रंग केवल काले, नीले यां भूरे होते हैं। हमारे यहाँ कुदरत इतनी रंगीन नहीं होती पर इतनी रंगीन वेषभूषाएं हैं। हमे पश्चिम की नकल करके इनको नहीं छोड़ना है। तो हमे अपने रीति-रिवाज़, खान-पान, कपड़े, और हमारी रंगीन संस्कृति बनाए रखनी है।

उसके बाद हमारा खान-पान। जितनी विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट खान-पान भारत में हैं उनका कोई हिसाब ही नहीं है- । पर हमे लगता है कि मैदे का पिज़्ज़ा खाने से हम अधिक सभ्य हैं। मैं पिज़्ज़ा के खिलाफ़ नहीं हूँ पर इसे हर हफ़ते की आदत बनाना..हमारे पाचन क्रिया पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। हम बचपन से ही आटे की चपाती और परांठे खाते आए हैं। यह अधिक सेहतमंद भी है। हमे इसे नहीं बदलना है। अपने खान-पान पर गर्व करो। हमे तो भारत के विभिन्न प्रातों के स्वादिष्ट भोजन पद्दार्थों का भी नहीं पता है। केवल त्रिपुरा में ही १०८ तरह के विभिन्न भोज्य पद्धार्थ हैं।
इसके अतिरिक्त भारतीय संगीत, नृत्य और IT.

इंग्लैंड में एक अध्ययन के अनुसार संस्कृत भाषा पढ़ने वालों के दिमाग की neuro lingual क्रिया बहुत अच्छी होती है। इसका मतलब है जो बच्चा संस्कृत पढ़ता है, वो कोई भी भाषा अच्छे से और जल्दी से सीख सकता है, और उसका दिमाग कंप्यूटर के लिए भी अधिक तीक्ष्ण हो जाता है। इंग्लैंड में इस विषय पर १५ साल की खोज हुई। भारत की IT के क्षेत्र में उन्नति का एक महत्वपूर्ण कारण पृष्ठभूमि में संस्कृत भाषा की नींव है। इस खोज के बाद लंदन के ३ महत्वपूर्ण स्कूलों में संस्कृत भाषा ज़रुरी कर दी गई है। और हमारे यहाँ संस्कृत भूले जा रहे हैं। आप रशियन, इटैलियन, जर्मन और अंग्रेज़ी भाषा को ही लेते हैं तो इसमें ५० प्रतिशत शब्द संस्कृत भाषा से हैं। तमिल भाषा के इलावा बाकी सब भारतीय भाषाओं में संस्कृत भाषा के अधिकतम अंश हैं। ’संस्कृत भाषा भारत की राष्ट्रीय भाषा होनी चाहिए’ - एक वोट की कमी के कारण यह बिल पार्लियामेंट में पास नहीं हो सका। हाल ही में TV में आया था कि सबसे पहला हवाई जाहज भारत ने विश्व को दिया। यह इंग्लैंड के अखबार में भी आया था। पर उस व्यक्ति को जेल में बंद कर दिया गया। उसके १० साल बाद राईट ब्रदर्स ने अपना उड़ान लिया। डी के हरि जी ने भारत की विश्व को देन पर पूरी खोज की है।


art of living TV

© The Art of Living Foundation For Global Spirituality

"आध्यात्मिकता से अंतर्ज्ञान विकसित होता है"

पिछली पोस्ट के शेष अंश..

प्रश्न : आज के समय में पैसा और शक्ति बहुत जरुरी है| इन सब को पाने के लिए आध्यात्मिकता कैसे मदद करेगी?

श्री श्री रवि शंकर : आपको अमीर बनने के लिए कुछ गलत करने की जरूरत नहीं है| वास्तव में गलत तरीके से पाया हुआ धन बहुत थोड़े समय के लिए रहता है| आध्यात्मिकता से आप में अंतर्ज्ञान विकसित होता है और सकारात्मक विचार आतें हैं। इन सबसे आपमें सही निर्णय लेने की क्षमता आती है|

आपने कभी महसूस किया है कि कुछ लोगों से आप बचने की कोशिश करते हो और कुछ लोगों से आप बात करना चाहते हो? हम में से हर किसी से कुछ खास तरंगे आती हैं| हमारे शब्दों की बजाय इन तरंगों के द्वारा हम अधिक व्यक्त करतें हैं| यदि यह तरंगे सकारात्मक हो जाएँ तो सब कुछ बदल जाता है| इस तरह हमारी पारस्परिक निपुणता बढ़ती है|

प्रश्न : मैं जानता हूँ कोई शादी करके खुश नहीं रह सकता| परन्तु क्या कोई शादी करके प्रबुद्ध हो सकता है?

श्री श्री रवि शंकर : आप ऐसा क्यों सोचते हो कि कोई शादी करके खुश नहीं रह सकता? आप शादी शुदा हो कर खुश भी हो सकते हो| बहुत से कुंवारे लोग हैं जो खुश नहीं है| खुश रहना तो एक स्वभाव है जो आप चुन लेते हो| ये केवल आप पर निर्भर करता है| बहुत से लोग ऐसे हैं जिनके पास नौकरी नहीं है पर खुश हैं| समझदार बनो ओर खुश रहो| चाहे जो भी करो - शादी,बिना शादी के,नौकरी,बिना नौकरी के..परन्तु जो भी कर रहे हो, आपको खुश रहने की जरूरत है|

प्रश्न : दुनिया में बहुत सारी संस्कृतियाँ हैं| क्या कुछ ऐसा है जो सब में समान है?

श्री श्री रविशंकर : कुछ विशेष बातें हैं जो सब जगह मिलती हैं| सुदर्शन क्रिया सब जगह है| आज आप यदि अर्जेंटीना जाते हो,आपको वहां ’आर्ट ऑफ़ लिविंग’ मिलेगा| आप उत्तरी ध्रुव में जाइये वहां आपको ’आर्ट ऑफ़ लिविंग’ मिलेगा| आप मंगोलिया जाओ,वहां ’आर्ट ऑफ़ लिविंग’ मिलेगा| आप फिजी जाओ,न्यूज़ीलैंड जाओ आपको कोई न कोई व्यक्ति सुदर्शन क्रिया करते मिल जाएगा| इसी लिए ’आर्ट ऑफ़ लिविंग’ में सारी बातें सार्वभौमिक रखी हैं|

किसी एक समय में दुनिया जुड़ी हुई थी| अर्जेंटीना में पेरू के लोग अरुणाचल प्रदेश के मूल निवासियों की तरह बहुत सी चीजें करते हैं| अरुणाचल प्रदेश के जन जाति और ब्रिटिश के वेनकोवर के लोगों की बहुत सी बातें एक जैसी हैं| दोनों जगह के लोग दिशायों की पूजा करते थे| दुनिया के विभिन क्षेत्रों के मूल निवासियों में बहुत सी सामानताएं हैं| लिथुयानिया के लोग आपका अभिवादन ब्रेड और नमक से करेंगे। नमक वहां बहुत कीमती चीज है क्योंकि वहां समुद्र नहीं है | इसी तरह से केरल के लोग एक गमले में धान दरवाजे के बाहर लगा रखते हैं जो यह दर्शाता है कि घर में भंडार है और आपका स्वागत है|

कुछ विशेष समानताएं हैं,और कुछ चीजें दूसरे देशों और संस्कृति से बिल्कुल अनोखी और अलग हैं| ये भिन्नताएं रहनी चाहिए| प्रत्येक देश और संस्कृति को यह अद्वितीयता बना कर रखनी चाहिए|रुसी लोगों के लोक नृत्य बहुत सुंदर हैं| डेनमार्क के लोगों के अपने सुंदर तरीके हैं|
प्रेम,करुणा,ध्यान,योग - ये सब सार्वभौमिक हैं|

प्रश्न: मेरे मित्र मुझसे पूछते हैं कि उनके लिए कौन सा ध्यान अच्छा है। मुझे क्या कहना चाहिए उन्हे?

श्री श्री रवि शंकर: यहाँ पर बहुत सी सी डी हैं। कोई भी ध्यान उनके लिए अच्छा होगा।

प्रश्न : क्या मृत्यु के बाद जीवन है?

श्री श्री रवि शंकर : हाँ।

प्रश्न : २१ दिसंबर २०१० को विश्व खत्म हो जाएगा। इस पर आप क्या कहेंगे?

श्री श्री रवि शंकर : मिथ्या कल्पना है।

प्रश्न : मन में विचार कैसे उठते हैं?

श्री श्री रवि शंकर : मैं यह आश्चय करने के लिए तुम पर छोड़ता हूँ। यह एक रहस्य है। रहस्य को मैं माइक पर नहीं बता सकता।

प्रश्न : ब्रह्मचर्या क्या है?

श्री श्री रवि शंकर : मैने इस विष्य पर योगासूत्र में बोला है। तुम्हे उसे सुनना चाहिए। ब्रह्मा का अर्थ है असीम चेतना। ब्रह्मचर्या का अर्थ है उस असीम चेतना में स्थिर हो जाना।

प्रश्न : प्रिय गुरुजी, मैं बहुत बुद्धिमान हूँ। मुझे किसी ने कहा था कि बुद्धिमान व्यक्ति ध्यान नहीं कर सकता। मैं मूर्ख कैसे बनु?

श्री श्री रवि शंकर : फिर तो मूर्ख वुक्ति भी ध्यान नहीं कर सकता! तुम्हे किसने कह दिया तुम बुद्धिमान हो। तुमने स्वयं को ही लेबल कर लिया कि तुम बुद्धिमान हो। जो व्यक्ति अपने पर किसी तरह का लेबल लगाता है वो मूर्ख ही होता है। यह प्रश्न पूछने से ही तुमने जो चाहा वो तुम्हे मिल गया। यह प्रश्न पूछने की ज़रुरत पड़ी तो तुम बुद्धू हो ही गए।

प्रश्न : क्या हमे भीखारी को कुछ देना चाहिए?

श्री श्री रवि शंकर : अगर कोई हट्टा कट्टा हो, बलवान हो तो नहीं देना चाहिए। देख लेना कहीं वो तुमसे ही ज़ोर ज़बरदस्ती से पैसे नहीं निकलवाए। बच्चों को भी इसमें प्रोत्साहित नहीं करना चाहिए। अगर तुम्हे कोई वृद्ध महिला मिले और वो कुछ ना कर सकती हो तो उस समय अपने मन की बात सुन लेना। अपने अंतर्मन की आवाज़ सुनो। पर अच्छा है पैसे की बजाए अगर खाने के लिए कुछ दे दिया जाए।

प्रश्न : हमारे माँ-बाप हमसे इतनी अपेक्षा क्यों करते हैं?

श्री श्री रवि शंकर : कुछ सालों में तुम्हे भी मालूम हो जाएगा। मगर तब यह भूलना नहीं कि कभी तुमने भी यह प्रश्न पूछा था।

प्रश्न : आपने मेरे लिए बहुत कुछ किया है। हम आपके लिए क्या कर सकते हैं?

श्री श्री रवि शंकर : तुमसे देश का बहुत कुछ होना है। जैसी खुशी तुम्हे मिली है, अगर तुम ऐसे ही १०, २०..५० लोगों के जीवन में खुशी लाओ। जब तुम खुश होगे और औरों को खुश करोगे तो मुझे इससे खुशी ही मिलेगी।

प्रश्न : पैसे कमाने इतना मुश्किल है। पैसे कमाने का कोई आसान तरीका है क्या?

श्री श्री रवि शंकर : तुम इतने बूढ़े हो गए हो तो मैं तुम्हे कोई आसान रास्ता बताता। तुम में उत्साह है, तुम बुद्धिमान हो..

प्रश्न : ’आर्ट ओफ़ लिविंग’ से इतने लोग जुड़े हैं। हम राजनीति में क्यों नहीं जा रहे?

श्री श्री रवि शंकर : अगर तुम्हारा मन उस दिशा में इतनी रूचि ले रहा है तो तुम्हे ज़रूर जाना चाहिए। मेरा सहयोग तुम्हारे साथ है।

प्रश्न : Basic course और Advance course करने के बाद मेरा गुस्सा ८० प्रतिशत कम हो गया है। मेरा बाकी का गुस्सा कब खत्म होगा?

श्री श्री रवि शंकर : वो भी कम हो जाएगा। थोड़ा गुस्सा रख भी सकते हो। दूसरों के मनोरंजन का साधन तो बन जाता है!

प्रश्न : हमारे शरीर में उर्जा चक्र कौन से होते हैं?

श्री श्री रवि शंकर : अभी तुम्हारा Advance course बाकी है ना? थोड़ा इंतज़ार करो। उत्तर अभी ब्रेक के बाद!

art of living TV
© The Art of Living Foundation For Global Spirituality

"कुछ शांत होकर भीतर की आवाज़ सुनने से अंतर्ज्ञान बढ़ता है।"


बैंगलोर आश्रम, भारत

प्रश्न : अंतर्ज्ञान (Intuition) क्या है, और इसे बढ़ाया कैसे जा सकता है?

श्री श्री रवि शंकर :
जो ट्यूशन भीतर से मिलती है उसे intuition कहते हैं। भीतर से जो आवाज़ आती है, वो intuition है (Tuition that you get from inside.). अंतर्ज्ञान बढ़ाने का एक ही तरीका है - कुछ शांत होकर भीतर की आवाज़ सुनना।

प्रश्न : कृपया सफलता और असफलता के बारे में बताइये।

श्री श्री रवि शंकर :
असफलता, सफलता की दिशा में एक कदम है। सफलता तुम्हारी क्षमता के एक अंश की अभिव्यक्ति है। सफलता में तुम ने अपनी क्षमता की एक छोटी सी झलक मात्र दिखाई है।

प्रश्न : आजीविका कैसे चुनें?

श्री श्री रवि शंकर :
चुनाव तुम्हारा है, आशीर्वाद मेरा! आज के समय में ये चुनाव मुश्किल और भ्रमित करने वाला है। Engineering, medical, architecture, charted accountancy, इत्यादि, से चुनना कुछ कठिन है, खास तौर पर जब तुम एक से अधिक विषयों में निपुण हो। इस चुनाव की प्रक्रिया में कुछ देर पको, पर ये ज़रूरी है कि तुम जो भी चुनो उसमें अपना १०० प्रतिशत दो।
कई बार ऐसा होता है कि तुम ने medical का चुनाव किया, पर बाद में ऐसा लगता है कि engineering को चुनना चाहिये था। यां तुम ने engineering का चुनाव किया और बाद में तुम्हें लगता है कि chartered accountancy को चुनना चाहिये था। ये सब भ्रम है। सभी व्यवसाय एक जैसे ही हैं।

प्रश्न : क्या हर साथी भी एक जैसा होता है? क्या आत्मिक जीवन साथी होता है?

श्री श्री रवि शंकर :
पहले तुम अपनी आत्मा से मिलो, बाकी सब उसके बाद अपने आप हो जायेगा। अगर तुम अपनी आत्मा से मिल लोगे तो कई लोग आकर तुम से कहेंगे कि तुम उनके आत्मिक जीवन साथी हो। तब उन में से एक को चुन लेना।

प्रश्न : दुनिया में इतनी हिंसा और प्राकृतिक आपदायें हो रहीं हैं। भगवान ऐसा क्यों होने देते हैं? अगर भगवान हैं, तो ये सब क्यों हो रहा है?

श्री श्री रवि शंकर :
कुछ पौधों की सुंदरता को बढ़ाने के लिये तुम उनकी टहनियों और पत्तों की कटाई छटाई करते हो। क्या तुम गुलाब के पौधे की कटाई छटाई नहीं करते हो? वो पौधा बढ़ता है। उसी प्रकार से प्रकृति किसी बड़ी परियोजना के तहत ऐसा करती है ।नारियल के पेड़ से हमेशा पके हुये फल ही नहीं गिरते हैं। कभी कभार छोटे नारियल भी गिर जाते हैं। समुद्र में बड़ी मछलियां छोटी मछलियों को निगल जाती हैं। तो, ये प्राकृतिक आपदायें भी प्रकृति का हिस्सा हैं।

अगर हम प्रकृति का शोषण करते हैं, तो प्राकृतिक आपदायें बढ़ जाती हैं। हम धरती में dynamite लगाते हैं। धरती में विस्फोट करते हैं। इससे असंतुलन पैदा होता है और धरती हिलने लगती है। आज संतुलित विकास की ज़रुरत है। हमें धरती ग्रह की देखभाल करने की ज़रूरत है। प्रकृति नियमों के तहत चलती है। भगवान का अर्थ है - नियम कानून। सब उसी के मुताबिक चलता है। धरती ग्रह की देखभाल और सुरक्षा बहुत आवश्यक है।
एक तो प्राकृतिक आपदा होती है, और एक होता है मानवकृत आपदा। मानवकृत आपदा को होने से रोका जा सकता है। छोटे से फ़ायदे के लिए लोग इंसान की कीमत नहीं करते। मानवीय गुणों को समाज में वापिस लाने की आवश्यकता है।

प्रश्न : भगवान से अपनी प्रार्थना का उत्तर कैसे पा सकते हैं?

श्री श्री रवि शंकर :
विश्वास रखो कि भगवान तुम्हारी प्रार्थना का उत्तर देंगे, और जो तुम्हारे लिये अच्छा होगा वही करेंगे।

प्रश्न : कभी कभी मेरे माता पिता कहते हैं कि मुझे इतनी छोटी उम्र से ही ध्यान नहीं करना चाहिये। ऐसी बातों का क्या जवाब दूं?

श्री श्री रवि शंकर :
मुझे ये समस्या नहीं आई थी! ऐसी बात का क्या जवाब हो सकता है? उनसे कहो कि उनकी उम्र तुम्हारे जैसी कम नहीं है, तो वो क्यों नहीं ध्यान करते? जब वे ध्यान करना शुरु करेंगे तो वे समझ जायेंगे कि ध्यान तुम्हारे लिए भी है। कई लोग जब ध्यान करना शुरु करते हैं, तो पश्चाताप करते हैं। तुम्हें पता है उन्हें किस बात का पश्चाताप होता है? वो ये सोच कर पश्चाताप करते हैं कि उन्होंने तुम्हारी उम्र से ही ध्यान करना क्यों नहीं शुरु किया।

प्रश्न : आध्यात्म क्या है?

श्री श्री रवि शंकर :
तुम पदार्थ और आत्मा, दोनों ही हो। क्या तुम केवल पदार्थ हो? तुम्हारा शरीर पदार्थ से बना है - carbohydrates, minerals, amino acids, इत्यादि। तुम्हारी आत्मा बनी है आनंद, शांति, उत्साह, बुद्धि और कुछ विकारों से जैसे कि क्रोध।

जो भी कुछ आत्मा का विकास करता है, आध्यात्म है।

जो भी कुछ तुम में ऊर्जा लाता है, आध्यात्म है।

जो भी कुछ तुम्हें बुद्धिमान बनाता है, आध्यात्म है।

जो भी कुछ तुम्हारी प्राण शक्ति को बढ़ाता है, आध्यात्म है।

जो भी कुछ तुम में सेवा और करुणा का भाव लाता है, आध्यात्म है।

जो भी कुछ तुम्हें विश्व की आत्मा से जोड़ता है, आध्यात्म है।

प्रश्न : आपके उपदेश अच्छे लगते हैं, पर कभी कभी इन्हें जीवन में लागू करना कठिन लगता है। मैं क्या करूं?

श्री श्री रवि शंकर :
ऐसा कुछ मत करो जो तुम्हें कठिन लगे। आराम से रहो। आध्यात्म से सब आसान हो जाता है। Art of Living में सब कुछ जीवन को आसान बनाता है। ऐसी कुछ चीज़ें होती हैं जो शुरु में आसान लगती हैं पर आगे चल कर कठिन हो जाती हैं। कुछ दूसरी चीज़ें ऐसी होती हैं जो शुरु में कठिन लगती हैं, पर आगे चल कर सब कुछ आसान कर देती हैं। आध्यात्म इस दूसरी श्रेणी की चीज़ है।
जब तुम बच्चे थे तो तुम से ज़बरदस्ती दांत मंजवाये जाते थे। अगर तुम उस दौर से ना गुज़रे होते तो तुम्हारे दांतों की आज क्या हालत होती? आधे दांत अब तक गिर गये होते!
इसी तरह, तुम्हें शुरु में कठिन लग रहा होगा, पर आगे चल कर ये जीवन को आसान बनाता है।

प्रश्न : संशय के बारे में कुछ बताइये?

श्री श्री रवि शंकर :
जब शरीर में प्राण कम होते हैं तो संशय उठता है। इसके बारे में मैंने पहले भी बताया है ना? तुम हमेशा किसी सकरात्मक बात पर शंका करते हो। अगर कोई कहता है, ‘मैं तुम से प्रेम करता हूं,’ तो तुम उस पर शंका करते हो। जब कोई तुम्हारे प्रति नफ़रत जताता है, तो तुम उस पर कभी शंका नहीं करते हो। तुम प्रेम पर शंका करते हो, क्रोध पर नहीं। तुम अपनी क्षमताओं पर शंका करते हो, अपनी कमज़ोरियों पर नहीं। तुम्हें पक्का यकीन होता है कि तुम क्या क्या नहीं कर सकते हो। तुम अपनी खुशी पर शंका करते हो। तुम विषाद पर शंका नहीं करते हो। तुम किसी की ईमानदारी पर शंका करते हो। तुम किसी की बेइमानी पर शंका नहीं करते हो। इस तरह तुम शंका की प्रकृति को देखोगे, तो पाओगे कि हमेशा किसी सकरात्मक बात पर ही तुम शंका करते हो।

प्रश्न : आध्यात्मिक साधना करने के लिये शाकाहारी बनना क्यों आवश्यक है? क्या आध्यत्मिक साधना करने के लिये मुझे proteins की आवश्यकता नहीं है?

श्री श्री रवि शंकर :
इसके लिये एक नहीं, कई कारण हैं। जानवरों में प्रकार होते हैं। कुछ जानवर मरे हुये जानवर खाते हैं, पर ऐसे जानवर बहुत कम हैं। कुछ जानवर खुद शिकार को मार कर ताज़ा मांस खाते हैं। कुछ जानवर केवल शाकाहारी भोजन खाते हैं। हाथी, जो कि धरती सब से ताकतवर जानवर है, शाकाहारी है। घोड़ा, गाय, गोरिल्ला, हिप्पोपौटामस..सभी शाकाहारी हैं। तो, तुमने ये प्रकृति देखी। हमारी संरचना शाकाहारी भोजन के लिये बनी है।
इस के कई तर्कसंगत और वैज्ञानिक कारण हैं। दुनिया भर में लोग शाकाहारी होते जा रहे हैं। तुम अपने पेट को एक कब्रिस्तान नहीं बनाना चाहोगे। तुम अपना आहार बदल कर अपने को बुद्धिमान और प्रतिभावान बना सकते हो। अधिकतर वैज्ञानिक, ख़ासतौर पर मेधावी बुद्धि वाले जैसे कि आइन्स्टाइन, शाकाहारी थे।

शेष अंश अगली पोस्ट में..

art of living TV

© The Art of Living Foundation For Global Spirituality

ध्यान करने से समस्त वातावरण में उस ऊर्जा का स्पंदन होता है

पिछली पोस्ट के शेष अंश :

हमारे युवाचार्य एक फ़ैक्टरी के लिये लाइसेंस लेने गये, और उन्होंने रिश्वत देने से मना कर दिया। बिना किसी क्रोध के, आत्मविश्वास से उन्होंने कहा, ‘हम Art of Living के सिद्धांतों पर चलते हैं, और हम रिश्वत नहीं देंगे। आप चाहते हैं तो हम आप के पास ५० चक्कर लगायेंगे, पर रिश्वत नहीं देंगे।’ उस व्यक्ति ने बड़ी आसानी से उन्हें लाइसेंस दे दिया। मैं चाहूंगा कि तुम सब ऐसे ही समुह में आगे बड़ो।
यहाँ तुम सब के पास समय और मौका है अपने व्यक्तित्व के बहुमुखी विकास के लिये। अपनी प्रतिभा को बढ़ाओ। हमें योग, प्राणायाम और ध्यान के साथ साथ अपनी प्रतिभा को बढ़ाना है। हम ये करेंगे।
...वाद-विवाद का अभ्यास, पत्रकारिता...कुछ टोलियों को Talk show का अयोजन करना चाहिये। जो लोग सार्वजनिक भाषण देना नहीं जानते, उन्हें यहाँ जन समूह के सामने बोलना चाहिए। जो अच्छे गायक नहीं हैं, उन्हें यहाँ माइक पर आकर गाना चाहिये। जो हम करना जानते हैं, वो तो करते ही रहते हैं। उसमें कोई मज़ा नहीं है। जो काम करना तुम नहीं जानते हो, उसकी शुरुवात करो। जिन्हें खाना बनाना नहीं आता, उन्हें खाना पकाने दो। पर तब उन्हें कुछ समस्या हो सकती है जो खाना खाना जानते हैं! इस तरह हमें जो कार्य करना नहीं आता है, उसके अभ्यास को चुनौती की तरह स्वीकार करना चाहिये।

तुम में से कितनों ने आश्रम में दाखिल होते ही एक ऊर्जा का अनुभव किया? तुम में से बहुत से लोग बहुत लंबी यात्रा कर के आये हैं। कई लोग ३-४ दिन की यात्रा कर के यहाँ पहुंचे हैं। तुम में से कितनों को ये अनूठा लगा कि किसी जगह अंदर आते ही उर्जा से भर गए तुम? तुम्हें पता है ऐसा क्यों हुआ?(गुरुजी, आप की वजह से!)

ऐसा इसलिये है क्योंकि यहाँ लोग ध्यान करते रहे हैं। ध्यान करने से समस्त वातावरण में उस ऊर्जा का स्पंदन होता है। ये ध्यान, ज्ञान और भक्ति का प्रभाव है। तो, हमें यहाँ की ऊर्जा को अच्छा बनाये रखना है, और ऐसा करने के लिये सुबह के कार्यक्रमों में भाग लेना मत भूलना। यहाँ कई तरह के योग होंगे - खेल कूद वाला योग, गांव की महिलाओं वाला योग, नृत्य वाला योग, जानवरों वाला योग, बाल योगा और ज्ञान योग। अपनी और वातावरण की उर्जा बनाए रखने के लिए बहस, चुगली और निंदा से दूर रहना। अगर मन में कोई परेशानी हो, तो उसे लिख कर botheration basket में डाल दो। अगर तुम्हारे कमरे में किसी के खर्राटों से तुम्हें परेशानी हो! ३-४ दिन तक खर्राटों वाले कमरे में रात बिताना मुश्किल हो सकता है! यां तो तुम ear plugs का इस्तेमाल करो, यां फिर हम सभी खर्राटे लेने वाले व्यक्तियों को एक ही कमरे में रखेंगे - और खर्राटों के सुरों की महफ़िल होगी! खर्राटे लेना बुरी बात नहीं है। खर्राटें लेने वाले व्यक्ति आत्मग्लानि ना करें। अगर कई लोग खर्राटे लेते हैं तो उन सब को इक्कठा कमरों में रखेंगे। हां, एक बात का ध्यान रखना होगा कि सभी एक समय पर सो जायें - तभी तो सुरों का संगम संभव है! (सब लोग हंसते हैं।)

यहाँ कोई मेहमान नहीं है। तुम सब मेज़बान हो, और तुम्हें वैसा ही बर्ताव करना चाहिये, मेहमान जैसा बर्ताव नहीं। ये जगह तुम्हारी है। तुम्हें घर जैसा माहौल बनाना है। ऐसा माहौल यहाँ है ही, पर तुम्हें उसमें रमना है, उसे महसूस करना है। तो, यहाँ सब मेज़बान हैं, केवल मैं ही मेहमान हूँ!
इसे अपना घर समझो और पूर्ण विश्राम का अनुभव करो। वैसे भी तुम सब ये जानते ही हो, किसी को कहने की आवश्यकता नहीं है।
जो लोग कवितायें और लेख लिखना चाहते हैं, उन्हें यहाँ रहते हुये ये सब ज़रूर करना चाहिये। बाकी सब तुम्हारे लिए surprise है।


art of living TV

© The Art of Living Foundation For Global Spirituality

"युवा माने उत्साह, मस्ती, कोई भी काम लेने के लिए तैयार और कुछ नया सृजन करना"

बैंगलोर आश्रम, भारत

yes plus Advance course के लिए आए प्रतिभागियों का आश्रम में स्वागत करते श्री श्री रवि शंकर के संवाद

आप सब भी घर आ गए। आप सब के लिए बहुत मस्ती और ज्ञान है यहाँ। आप सब के लिए बहुत सी नई गतिविधियाँ भी हैं।
युवा माने उत्साह, मस्ती, कोई भी काम लेने के लिए तैयार, कुछ नया सृजन करना - यह युवा का लक्षण है। यह सब लक्षण आप लोगों में है। हमारे देश के लिए यह बहुत ज़रूरी है कि यह युवा रवैया लाखों के दिल में हो। इस मामले में हम लोगों को जल्दी से वृद्धि करनी पड़ेगी। भारत में ७ लाख के करीब गाँव हैं। १० भी उत्साहित युवा अगर एक एक गाँव में जाएं तो उस गाँव का शक्ल बदल देगा। वहाँ भ्रष्टाचार को हटा देगा, जातिवाद खत्म कर देगा।
मैं आपको दो उदाहरण दूंगा।
मुम्बई की एक भारतीय महिला फ़्रेंच जानती थी। मेरे पास आकर कहा, "मै फ्रेंच जानती हूँ, मुझे कहीं भेजिए जहाँ मैं जाकर काम कर सकूं"। तो हमने कहा, "ठीके, तुम जहाँ जाना चाहती हो वहाँ जाओ, और सब इंतज़ाम हो जाएगा"। फिर वो आईवरी कोस्ट गई। वहाँ पर दो ईसाई और मुस्लिम गुटों के बीच में झगड़े होते थे, और इतना तनाव था गाँवों में। उन्होने एक गाँव में सबको शिविर कराया और फिर विरोधी गाँव में जाकर शिविर कराया। दोनो को मिलाया। ईसाई लोगों ने मुस्लिम गाँव में जाकर स्कूल बनवाया और मुस्लिम लोगों ने ईसाई गाँव के घरों में शौचालय। इस तरह से दोनो एक दूसरे के काम आ गए, मिल गए और सारा संघर्ष खत्म हो गया। १, २, ३...फिर ऐसे १०-१५ गाँव में समस्या दूर हो गई। आईवरी कोस्ट सरकार ने Art of Living को २००८ में पुरस्कार दिया - Outstanding work । हम लोग एक दो दिन में फ़िल्म भी देखेंगे इस के ऊपर।

आप में से बहुत लोगों ने सुना होगा इसी तरह से महाराष्ट्र के नान्देड़ जिले के खाकियावाड़ी गाँव में किसी जाति का बोर्ड नहीं है। सिर्फ ’दिव्य समाज निर्माण’ का बोर्ड है। और यह काम एक दो लोगों ने अपने हाथ में लिया और ६०० परिवार के गाँव में सबको नव चेतना शिविर, साधना और कोर्स कराए। इतना बदनाम गाँव था वो और अब वहाँ रोज़ सत्संग होता है और कोई भी नशा नहीं है वहाँ। शराब की कोई दुकान नहीं है और हर घर में Smoke less chullah है। गाँव में सब जैविक है, और एक दुकान है जहाँ कोई दुकानदार नहीं है,चीज़ों पर मोल लिखा होता है, लोग ज़रुरत की चीज़ें लेकर डिब्बों में पैसे दाल देते हैं। इस तरह का एक आदर्श गाँव बनाया। इतना बदनाम गाँव था और अब वही एक आदर्श गाँव बना। भारत सरकार ने डेड लाख का इनाम दिया गाँव को और ’स्वच्छ और आदर्श गाँव’ का सम्मान भी।

धारावी के स्लम में भी नक्शा बदल दिया कुछ उत्साहित युवाओं ने। एक बड़िया स्कूल भी खोला वहाँ पर। जो बच्चे सड़क के किनारे घूमते थे अब वो प्रथ्म श्रेणी में पास हो रहे हैं।
दिल्ली के युवक भी अपना अनुभव बताएंगे कि किस तरह उन्होने ’मेरी दिल्ली मेरी यमुना’ के लिए काम किया कि सरकार भी हैरान है।
इस तरह से एक एक युवा में इतनी शक्ति है। हम जोश के साथ होश वाले युवा होंगे। गुस्से के साथ जोश वाले बहुत होते हैं। यह तो बहुत आसान है। मगर हमारी युवा शक्ति होश के साथ जोश वाली होगी। मस्ती के साथ अपना मक्सद पूरा करने वाले होंगे। मक्सद क्या है? देश की प्रगति। कोई इन्सान भूखा ना रहे, दुखी ना रहे और कोई भी ऐसा ना हो जिसे इन्साफ़ ना मिले।

शेष अंश अगली पोस्ट में..(खर्राटों की महफ़िल)

art of living TV

© The Art of Living Foundation For Global Spirituality

"अष्टावक्र भी यही कह रहे हैं – कोई तृष्णा, कोई द्वेष, कोई राग आत्मज्ञान को ढक नहीं सकता"

बैंगलोर आश्रम, भारत

पिछली पोस्ट के शेष अंश..

प्रश्न : मैं आप के साथ कुछ समय बिताना चाहता हूँ, बैठ कर आप से बातें करना चाहता हूँ। आपके साथ यात्रा करना चाहता हूँ। इसके लिये मुझे क्या करना होगा?

श्री श्री रवि शंकर : जो इच्छाएं तुम पूरी कर सकते हो, वो पूरी कर लो, और जो इच्छाएं समर्पित कर सकते हो, उन्हें समर्पित कर दो। किसी भी इच्छा की पूर्ति में समय और प्रयास लगता है। जब तुम अपनी इच्छाओं को समर्पित कर देते हो, वो अपने आप ही पूरी हो जाती हैं। कुछ इच्छाएं बहुत लंबे समय तक इच्छा करने पर पूरी होती हैं। और कुछ इच्छाएं तब भी पूरी नहीं होती हैं। कई बार तुम पाते हो कि किसी इच्छा का पूरा ना होना तुम्हारे हित में था। इस विश्वास के साथ चलो कि ईश्वर जानता है तुम्हारे लिए क्या उत्त्म है। ना तो इच्छाओं की आलोचना करो, और ना ही उनके साथ बह जाओ। ठीक है? ये बीच का रास्ता है। जैसे ही तुम सजग होते जाते हो, बाकी सब अपने आप ही शांतिपूर्ण हो जाता है।

प्रश्न : लोगों को आप पर बहुत विश्वास है। अगर आप कहें कि आप गुरु नहीं हैं तो उनके विश्वास का क्या होगा? मैं यह नहीं कह रहा कि ऐसा है पर मैं एक स्थिति दर्शाने की कोशिश कर रहा हूँ जो कि मेरी जीवन में घट चुकी है। अगर कोई कहे कि मैंने जिसपर विश्वास किया वो गलत है, तो मेरी प्रतिक्रिया क्या होनी चाहिये?

श्री श्री रवि शंकर : तुम ने मन में एक कल्पना बनाई है और एक जो अस्तित्व से तुम्हारा मन कहता है। विश्वास वही है जो संशय से हिलता नहीं है। संशय आसमान में छाये बादलों की तरह आ कर चला जाता है। कितने भी बादल हों पर आसमान को अधिक देर के लिए ढक नहीं सकते। १०० परिक्षा भी हो पर दिल कहीं तो कहता है क्या सत्य है।
अगर तुम्हारे पैर में दर्द हो और मैं भी तुम से कहूं कि तुम्हारे पैर में दर्द नहीं है, तो क्या तुम मान लोगे? जीवन में कुछ ऐसे अनुभव होते हैं चाहे पूरी दुनिया कहदे गलत है पर मन नहीं मानता।
एक प्रकार से, संशय करना अच्छा है। एक तरह से पकने के लिए प्रभु की कृपा हो गया। संशय की अग्नि से तुम्हें मज़बूत बनने का मौका मिलता है।

प्रश्न : गायत्री मंत्र में कहा है, ‘धियो यो ना प्रचोदयात:’ इसका क्या अर्थ है?

श्री श्री रवि शंकर : बुद्धि में दिव्यता का प्रवाह हो। बुद्धि में केवल अच्छे विचार ही आएं।

प्रश्न : योगी होने का क्या अर्थ है?

श्री श्री रवि शंकर : योगी होने का अर्थ है फिर एक बच्चे की तरह हो जाना। अष्टावक्र भी यही कह रहे हैं – कोई तृष्णा, कोई द्वेष, कोई राग आत्मज्ञान को ढक नहीं सकता।

प्रश्न : इच्छा और संकल्प में क्या अंतर है?

श्री श्री रवि शंकर : जीवन में हर कार्य संकल्प से होता है। तुम्हारे मन में ये संकल्प उठा कि तुम यहाँ आओ, तभी तुम यहाँ आ सके। अगर कोई चीज़ तुम्हारे मन में बार बार आती रहे, तो वह इच्छा है। ये मत सोचो कि मन में कोई इच्छा नहीं होनी चाहिए। बड़े बड़े काम करने के संकल्प करो। अधिक काम की ज़िम्मेदारी लो, पर कभी कभी उन्हें किनारे रख कर विश्राम भी करो।

प्रश्न :मन को एकाग्र कैसे कर सकते हैं?

श्री श्री रवि शंकर : तुम्हारा मन प्रेम से स्थिर हो जाता है। लालच और भय भी मन को स्थिर करते हैं। मैं प्रेम को बाकी दोनों उपायों से श्रेष्ठ मानता हूँ।

प्रश्न : आपकी उपस्थिति में इतनी शांति और आनंद मिलता है कि मैं हमेशा उसी आनंद में रहना चाहता हूं। मैं क्या करूं?

श्री श्री रवि शंकर : चाहे तुम विश्व में कहीं भी हो जब तुम इन अनुभवों को याद करते हो, तो तुम उस आनंद को अनुभव कर लेते हो। संसार के बाकी सभी छाप इस अनुभव से धुल जाती हैं।


art of living TV

© The Art of Living Foundation For Global Spirituality

"सत्य दिमाग के स्तर से परे है"

बैंगलोर आश्रम, भारत

प्रश्न : धर्म और आध्यात्म में क्या अंतर है?

श्री श्री रवि शंकर : आध्यात्म सबको जोड़ता है। अलग अलग मान्यताएं हैं पर आध्यात्म इन सबको एक सूत्र में बांधता है। कोई वैष्नव हो सकता है, कोई हिंदु हो सकता है, कोई सिक्ख हो सकता है, पर आध्यात्म मान्यता नहीं बल्कि अनुभव है।

प्रश्न : आत्म हत्या को अपराध माना जाता है। फिए जीव समाधि क्या है?

श्री श्री रवि शंकर : हाँ, आत्महत्या गलत है। कुछ संत जीव समाधि ले लेते हैं। वे सहजता से मन आत्मा से अलग कर लेते हैं, और २० साल तक वो ऐसे ही रह सकते हैं। संत ज्ञानेशवर और बड़े बड़े संतो ने ऐसा किया था।
आत्महत्या तो दुखी होकर के शरीर को समाप्त करने की चेष्टा है। दुख से बोझिल हैं और सुख की तलाश करता करता कोई ऐसा बेवकूफी का कदम उठा लेता है। पर यह ऐसा है जैसे ठंड लग रही है और आप कंबल निकाल दो। आत्महत्या के बाद केवल पश्तावा ही होता है। फिर एक दूसरे शरीर के लिए तरसते रहते हैं। शरीर को खत्म करने की चेष्टा मत करो और ना ही इसे पकड़ कर चलो।

प्रश्न : Advance course करने के बाद भी मुझमें क्रोध, ईर्ष्या और लालच जैसी नकारात्मक भावनाएं हैं। मुझे क्या करना चाहिए?

श्री श्री रवि शंकर : तुमने पहले ही यह मान किया कि तुममें यह सब मौजूद है। सोचो अगर तुमने कभी ध्यान किया ही नहीं होता तो क्या होता? तुम्हे पहले भी क्रोध आता था और अब भी आता है। पर अब क्रोध क्षण भर के लिए आके निकल जाता है। शायद कुछ और Advance course करने के बाद यह भावनाएं पूर्ण रूप से खत्म हो जाएं। ’मुझ में यह भावनाएं हैं’ - यह मान कर मत चलो। यह मान कर चलोगे तो वैसे ही हो जाओगे। अभी कहाँ हैं यह भावनाएं? वर्तमान क्षण में तुम निर्दोष हो। वर्तमान की निर्दोषता पर यकीन करो। धीरे-धीरे ऐसा होगा कि तुम्हे लगेगा, "यह सब भावनाएं मुझमें है ही नहीं"। तुम्हे ऐसा अनुभव होने लगेगा कि तुम भीतर से कितने सुन्दर हो। पहले सुना था पर अब अनुभव में आएगा।

प्रश्न : आप आध्यात्मिक गुरु ही नहीं पर इतने अच्छे प्रबंधक भी हैं। आप इतना सबकुछ कैसे संचालित करते हैं?

श्री श्री रवि शंकर : गुरु तत्व है, ज्ञान है, विवेक है। शुद्ध चेतना ही गुरु है। स्व, गुरु और ईश्वर में कोई भेद नहीं है। तुम भी किसी ना किसी के गुरु बनो। मतलब? उनसे कुछ ना चाहो और प्रेम भाव से जो कर सकते हो करो। एक से शुरु करो, फिर २, ३,...१०। फिर एक समय ऐसा आएगा जब तुम सबके लिए कह सकोगे, "मैं तुम्हारे लिए हूँ, तुम चिंता मत करो"।

प्रश्न : काम वासना पर कैसे नियंत्रण करें?

श्री श्री रवि शंकर : काम वासना दबा करके कोई ऊपर उठे तो संभव नहीं होगा। उसमें पूरा डूब जाओगे तो भी नहीं होगा। मध्य मार्ग पर चलो। गृहस्थ में जाकर आगे बड़ो। ज़बरदस्ती ब्रह्मचर्या थोपना यां वासना में बह जाना - दोनो ही उचित नहीं है। कभी Night club जाने वालों के चेहरे देखो तो कोई मुस्कान ही नहीं होती। ऐसा प्रतीत होता है जैसे सड़क पर मरे पीटे पड़े हों।

प्रश्न: योगी का क्या अर्थ है?

श्री श्री रवि शंकर : योगी वो है जिसकी चेतना पूर्ण है। वो जो भी कहते हैं अर्थ पीछे भागता है। जब ज्ञानी बोलते हैं तो वो केवल दिमाग के स्तर पर नहीं होता। उन शब्दों में गहराई होती है। गुरु मुख से सुनने का अधिक लाभ होता है क्योंकि वो जीवन के अनुभव को ही बोल रहे हैं। अनुभव से अनुभव जग जाएगा। हम अपने शब्दों से कई ज़्यादा अपने अस्तित्व से व्यक्त करते हैं, हमारे मन की भावनाएं जल्दी पहुँच जाती हैं। अगर हमारे स्वभाव में ही प्रेम है तो शब्दों की ज़रुरत नहीं पड़ती। और यदि वो प्रेम अस्तित्व में ही नहीं है तो घंटे भर चिल्लाकर बोलने पर भी कोई असर नहीं होता। हम जो भी व्यक्त करते हैं अपने पूरे अस्तित्व से व्यक्त करते हैं। जैसे एक बच्चा हंसता यां रोता है तो पूरे अस्तित्व से निकलता है। योगी का यही लक्षण है कि योगी अस्तित्व से ही बोलता है।
सत्य सिर्फ दिमाग से बोलने वाली बात नहीं होती।

प्रश्न : ’पैसे में सुख नहीं है’ - यह ज्ञान पैसे होने के बाद में होता है यां पहले?

श्री श्री रवि शंकर : बुद्धिमान हो तो पहले ही आ जाता है, थोड़ा कम बुद्धिमान हो तो कर करा के। बुद्धिमान औरों को देखकर भी सीखता है। पर यह अनुभव तभी प्रमाणिक है जब दूसरों का अनुभव अपना अनुभव लगे। यदि भीखारी बोले कि उसने सब त्याग दिया, तो कैसे त्याग दिया? कमाया ही नहीं! कई लोगों को पैसा कमाने के बाद भी यह समझ में नहीं आता कि पैसे में सुख नहीं है। पर इसका मतलब यह नहीं है कि तुम पैसे नहीं कमाओ। पर पैसे से ही सुख लगता हो तो कर के देखो यां औरों के अनुभव से सीखो।

शेष अंश अगली पोस्ट में।

art of living TV

© The Art of Living Foundation For Global Spirituality

यह विश्वास रखो कि जो तुम्हारी ज़रुरत है वो तुम्हे मिलेगा

आज श्री श्री ने क्या कहा...

१९ जून २०१०, बैंगलोर आश्रम, भारत
प्रश्न: भक्ति कैसे प्राप्त करें?
श्री श्री रवि शंकर:
ये मान लो कि तुम में भक्ति है। भक्ति प्राप्त करने के लिए संघर्ष मत करो। ये मान लो कि हम सब में प्रेम और भक्ति है ही। जब तुम्हें ये विश्वास हो जाता है, तो तुम में जो भक्ति है वो बढ़ती है। जब तुम सोचते हो कि तुम में भक्ति नहीं है तो पैदा तो होती ही नहीं है।

प्रश्न: आप ध्यान करते वक्त कहाँ जाते हैं?
श्री श्री रवि शंकर:
जाते कहीं नहीं, होते सब जगह हैं।

प्रश्न: जब बुद्धि और हृदय अलग अलग सलाह दें तो दोनों में से किस की बात माने?
श्री श्री रवि शंकर:
जब काम के बारे में बात हो तो बुद्धि की बात माननी चाहिए। जब सेवा के बारे में बात हो तो अपने हृदय की बात मानो।

प्रश्न: मैं अपना शत प्रतिशत कैसे दूं? मुझे अक्सर ऐसा लगता है कि मैंने अपना शत प्रतिशत नहीं दिया है|
श्री श्री रवि शंकर:
क्या तुम्हें जवाब चाहिये?

(प्रश्नकर्ता ने कहा, ‘हाँ।’)

क्या तुम्हें सच में जवाब चाहिये?

(प्रश्नकर्ता ने फिर कहा, ‘हाँ।’)

क्या तुम्हें शत प्रतिशत इसका जवाब चाहिये?

(प्रश्नकर्ता ने बड़े जोश से कहा, ‘हाँ!’)

सच में चाहिए?

(प्रश्नकर्ता ने शांतिपूर्ण होकर उत्साह से कहा, ‘हाँ।’
देखा, तुम पहले ही जानते हो।

प्रश्न: क्या ये सच है कि मेरी अगली और पिछली पुश्तों को भी मेरे ध्यान करने से लाभ होता है? मतलब अगर मैं ध्यान करता हूँ तो मेरे माता-पिता भी तर जाएंगे?
श्री श्री रवि शंकर: हाँ, कुछ बात ऐसी है।
अजब प्रेम की गजब कहानी!

प्रश्न: मैं ज्ञान प्रदान करने वाली पुस्तकें पढ़ता हूँ। मैं ये कैसे जानूँ कि मैंने ज्ञान को केवल बौधिक स्तर पर प्राप्त किया है यां सचमुच ज्ञान अनुभव कर किया है?
श्री श्री रवि शंकर:
ये बहुत आसान है। तुम रेस्टोरेंट में जा कर मीनू पढ़ते हो। जब तुम भोजन खाते हो तो तुम ये जानते हो कि तुमने खाया है। अनुभव का खंडन नहीं हो सकता। पीठ में दर्द के बारे पढ़ना एक बात है और सचमुच पीठ में दर्द का अनुभव करना एक और बात है। तुम्हारा अनुभव ही सबसे महत्वपूर्ण है।

प्रश्न: ध्यान, नींद और स्वपन में क्या अंतर है?
श्री श्री रवि शंकर:
तुमने तीन शब्दों का प्रयोग किया है। पहले मुझे बताओ कि इन शब्दों की तुम्हारी क्या परिभाषा है?

ध्यान वही है जब तुम जगे हो और विश्राम में हो।

गहरी नींद में तुम कुछ नहीं जानते हो। जब तुम जागते हो तभी जान पाते हो कि तुम सो रहे थे। सपना तो सपना होता है। जो अनुभव तुम्हें पहले हो चुके हैं, जब वे तुम्हारे चित्त में दोबारा प्रतिक्षेपित हों तो वो सपना है।

प्रश्न: कुछ अंधविश्वास होते हैं, जैसे कि अमुक काम मंगलवार या बृहस्पतिवार को नहीं करने चाहिये, बिल्ली रास्ता काट जाये तो आगे नहीं जाना चाहिये। क्या इन में कुछ तथ्य है?
श्री श्री रवि शंकर:
मेरे हिसाब से इन में कुछ नहीं है।

प्रश्न: इनमें से किसका स्थान अधिक ऊँचा है, देशप्रेम यां अपने धर्म के लिये प्रेम?
श्री श्री रवि शंकर:
इसमें बड़ा छोटा क्यों कर रहे हो? देखना बड़ा होता है यां सुनना? दोनो का अपना अपना स्थान है। दोनो एक साथ चलते हैं।

प्रश्न: जब में ध्यान में आपकी उपस्थिति का अनुभव करता हूँ तो क्या ये प्रेम है या समर्पण?
श्री श्री रवि शंकर:
प्रेम से समर्पण। समर्पण के साथ जो होता है, वो प्रेम है।

प्रश्न: जब कोई बड़ा कार्य पूर्ण होता है, तो आमतौर पर उत्सव मनाया जाता है। हम भी उम्मीद कर रहे थे कि अष्टावक्र गीता पूरी होने के बाद कोई बड़ा महोत्सव होगा, पर ऐसा कुछ विशेष नहीं हुआ?
श्री श्री रवि शंकर:
यहाँ रोज़ ही उत्सव है। आष्टावक्र गीता कभी समाप्त नहीं होती। अभी बहुत बाकी है।

प्रश्न: जब प्रेम, भक्ति और विश्वास हिल जाये तो क्या करें?
श्री श्री रवि शंकर:
ये बहुत अच्छा है। चुनौती का सामना कर के सच्चा प्रेम और भक्ति गहरे हो जाते हैं। परीक्षा की घड़ियां सब के जीवन में आती हैं। कभी कभी तुम प्रार्थना करते हो और तुम्हारी प्रार्थना का जवाब नहीं मिलता। १० बार तुम जो चाहते थे तुम्हें मिला, पर अगर ग्यारहवीं बार तुम्हें नहीं मिला तो तुम शिकायत करने लगते हो। क्या ऐसी ही बात है? (प्रश्नकर्ता ने कहा, ‘हाँ, मेरे दोस्त ने मुझे धोखा दिया है और मैं बहुत पीड़ा महसूस कर रहा हूँ।’) ऐसे समय में तुम अपने आप को इससे ऊपर ले आओ और अपनी साधना को जारी रखो। भगवान सब के हृदय में हैं। सब जगह हैं। तुम्हारे इर्द गिर्द हैं। तुम्हारे भीतर हैं। भगवान जानते हैं कि तुम्हारे लिये सर्वश्रेष्ठ क्या है और वे तुम्हें वही देते हैं। जब तुम उनसे कुछ मांगते हो तो कहो, ‘मुझे यह चाहिए यां इससे श्रेष्ठ।’

प्रश्न: खेद और निराशा के नकारात्मक भाव क्यों आते हैं ? क्या इन से कभी कुछ सकारात्मक निकलता है? अगर नहीं, तो इन भावनाओं को सकारात्मक भावनाओं से कैसे बदलें?
श्री श्री रवि शंकर:
तुम्हें मौन की गूँज किताब पढ़नी चाहिये। इन सभी प्रश्नों के उत्तर मैंने उस में दिये हैं।

प्रश्न:  अगर हम कुछ पाना चाहते हैं, पर लगातार प्रयास से भी वो प्राप्त नहीं हो पा रहा है, तो इसे ऐसे ही स्वीकार कर लें, यां प्रार्थना करते रहें?
श्री श्री रवि शंकर:
अगर उसकी तुम्हें बहुत आवश्यकता है तो तुम प्रार्थना के बिना नहीं रह पाओगे। ये विश्वास रखो कि जो तुम्हारी आवश्यकता है, वो तुम्हे मिलेगा।

प्रश्न: क्या अंक-ज्योतिष का कुछ असर होता है? मैं एक अंक को अपने लिये शुभ मानता हूँ और कुछ अंक इतने शुभ नहीं होते। क्या ये मेरे दिमाग की उपज है यां सच में इसमें कुछ सार है?
श्री श्री रवि शंकर:
इसका कुछ असर होता है, पर ’ॐ नमः शिवाय मंत्र’ का जाप करने का असर इससे कहीं अधिक होता है। मंत्र शक्ति से अशुभ अंकों का असर कट जाता है, और फिर सभी अंक तुम्हारे लिये शुभ होंगे। ध्यान इन सब से ऊपर उठना है।


इस वार्ता के आगे का भाग अगली पोस्ट में...

 art of living TV
© The Art of Living Foundation For Global Spirituality

"जब जीवन संघर्ष लगे तो भगवद्‍ गीता से आराम मिलता है"

बैंगलोर आश्रम, भारत
१८ जुन २०१०


प्रश्न : साधना से मुझे भीतर की खुशी अनुभव होती है। क्या मुझे और खुशी मिलेगी यदि मैं अधिक साधना करता हूँ तो?

श्री श्री रवि शंकर :
धीरे धीरे चलना चाहिए। थोड़ा थोड़ा सा अभ्यास करो जिससे शरीर उसका आदी हो जाए। एक दम से १० घंटे ध्यान शुरु करदो, ऐसा नहीं करना चाहिए।

प्रश्न : अष्टावक्र गीता और भगवद्‍ गीता में क्या अंतर है?

श्री श्री रवि शंकर :
एक राजमहल में गाया गया था और एक युद्ध भूमि में। तुम खुद ही देख लो दोनो किस तरह के वातावरण में गाए गए? यह ऐसे है जैसे एक गीत की अलग अलग धुन होती हैं। दोनो का अपना महत्व है।
जब जीवन संघर्ष लगे तो भगवद्‍ गीता, और फिर अष्टावक्र गीता

प्रश्न : मेरे पति ने अभी तक Art of Living का कोर्स नहीं किया है। मैं चाहती हूँ कि वो भी इस ज्ञान का आनंद अनुभव करें। मेरे प्रयत्न के बावजूद भी अभी तक उन्होंने कोर्स नहीं किया है। मुझे क्या करना चाहिए?

श्री श्री रवि शंकर :
प्रार्थना करो। वो आ जाएंगे।

प्रश्न : मैं १७ साल की उम्र से ध्यान कर रहीं हूँ। मैने बहुत से अभ्यास किए हैं तब से। ध्यान के लंबे प्रयास के बाद मुझे कई अनुभव भी हुए। पर एक अवस्था के बाद मेरे मन ने काम करना बंद कर दिया। मैं इससे डर गई थी। कृप्या मेरा मार्ग दर्शन करें।

श्री श्री रवि शंकर : तुम लोग जगह जगह जाकर हर तरह की साधना करते हो। जहाँ जो भी सिखाए, सब तरह का कर लिया, और खिचड़ी पका लिया। इसीलिए यह सब होता है। यह मार्ग जो बताया गया है बहुत सुरक्षित है। जितना चाहिए उतना ही करो। जगह जगह जाकर हर तरह की तकनीक इक्ट्‍ठी करो तो मुसीबत हो जाती है।

प्रश्न : मैं आध्यात्मिक अनुभव करना चाहता हूँ। कई लोग अपने अनुभव सुनाते हैं, मुझे अनुभव कब होगा?

श्री श्री रवि शंकर:
अनुभव अपने आप होगा पर उसके लिए लालसा मत रखो।

प्रश्न : जगत और जगदीश को कैसे इकट्ठा रखें?

श्री श्री रवि शंकर :
तुमको रखना क्या है? वो तो पहले ही इकट्ठा हैं। साकार रूप में जगत है। निराकार रूप में जगदीश है। वो साथ ही हैं। तुम्हे कुछ भी नहीं करना।

प्रश्न : मैं आपका निस्वार्थ भक्त बनना चाहता हूँ। अब तक तो मैं आपके साथ व्यापार ही कर रहा हूँ। मुझे इसके लिए क्या करना होगा?

श्री श्री रवि शंकर : जो करने की चाह उठी तो मान लो शुरु हो ही गया। कोई हर्ज नहीं व्यापार भी करो तो। सौदा ही सौदा है। पर बाद में तुम ज्यादा ही पाओगे। एक चीज़ दोगे तो दस मिलेगा। तो मस्त रहो। तुम्हे कोई घाटा नहीं होगा।

art of living TV
© The Art of Living Foundation For Global Spirituality

"श्री श्री के साथ Rapid Fire:"

एकांत : जिसका अभ्यास भीड़ में भी किया जाए

भूली हुई भाषा : जीवन का परिवर्तनशील स्वभाव

बिना पथ के पथ : ध्यान

अभ्यास : जो तुम सही समझते हो, उसे करना

इच्छाओं से मुक्ति : आनंद का फल है

पवित्रता : तुम्हारा स्वभाव है

माफ़ी मांगना : अज्ञानी को शांति देता है

बेइज़्ज़ती : उस व्यक्ति का अनुभव जो कभी अपने भीतर नहीं गया है

संवेदनशीलता : मानवता का लक्षण

अचेतावस्था : सभी समस्याओं की जड़

उपदेश : जो अकसर सिर्फ़ दिए जाते है, लिए नहीं जाते

स्वामी : जो स्व में स्थित है

बुरा सपना : ऐसे व्यक्ति का अनुभव जिसने कभी Art of Living नहीं किया है

राजनैतिक इच्छा : संघर्ष को मिटाने की गहरी अनिच्छा

सिद्धांत : कई लोग इन्हें तिजोरी में रखते हैं, प्रयोग नहीं करते

मक्कारी : बिना आध्यात्म के समाज का लक्षण

साक्षीभाव : भावनाओं में स्थिरता लाता है

हत्या : मूर्खों द्वारा की जाती है, खुद पर दुख लाने के लिये

न्याय(Justice) : वो सब जो है - बस है (Just is)


art of living TV

© The Art of Living Foundation For Global Spirituality

"गुरु विवेक और ज्ञान है"

बैंगलोर आश्रम, भारत

प्रश्न : प्रिय गुरुजी गुरु गोबिंद सिंह जी ने संत सिपाही तैयार किए जो समाज में कितनी बुरे लोगों का मुकाबला कर सके। आप जिन योद्धाओं को तैयार कर रहे हैं, उनके लिए आपकी क्या दृष्टि है?

श्री श्री रवि शंकर : सबसे पहले अज्ञान की बुराई से लड़ो। समाज में तरह तरह की मुश्किले हैं - भ्रष्टाचार, भुखमरी, अज्ञानता, आध्यात्म का विरोध करने वाली शक्तियाँ, और मानवता विरोधी शक्तियाँ। हमें इनके विरोध में खड़े होना है। इनको तो पराजित करना ही है।

प्रश्न : अगर बुरी आदत छोड़ने के लिए आपकी कसम खाऊँ तो चलेगा?

श्री श्री रवि शंकर : तुम छोड़ो तो सही। आदत छोड़ने के लिए तुम यह कर सकते हो। पहला यदि तुम्हे आदत के विरोध में प्रेम हो गया। यां किसी प्रेमी से वादा कर लिया। उस प्रेम से तुम आदत छोड़ दोगे।
दूसरा अगर तुम्हे कोई कहे आदत छोड़ दो तो तुम्हे इतने करोड़ का मुनाफ़ा हो जाएगा, तुम्हारी लौटरी निकल जाएगी तो भी बुरी आदत छूट जाती है।
यां फ़िर भय से। अगर तुम्हे कोई कहे कि सिगरेट पीने से कोई बीमारी हो जाएगी तो भी आदत छूट जाती है।

प्रश्न : गगन तत्त्व के परे कुछ है क्या?

श्री श्री रवि शंकर : गगन तत्व के परे? मैं हूँ!

प्रश्न : मैं दुविधा में हूँ। मैं गुरु ग्रंथ साहिब को अपना गुरु मानता हूँ। आपके सानिध्य में आकर मुझे भीतर से खुशी अनुभव हुई है। अब मैं किसे गुरु मानु?

श्री श्री रवि शंकर :
दुविधा कहाँ हैं? गुरु ग्रन्थ साहिब तो बड़ा पूजनीय ग्रन्थ है। उसे तो मानना ही है। गुरु व्यक्ति नहीं है, गुरु तो विवेक है, ज्ञान है। चाहे वो ज्ञान पुस्तक में हो, व्यक्ति में यां चेतना में। उसी ज्ञान को तो मान रहे हो। गुरु तत्व को ही गुरु मान रहे हो। मन में उलझन पैदा मत करो। मन अपने आप यह उलझन पैदा कर लेता है। गुरु ग्रन्थ साहिब में वेदों के ज्ञान का निचोड़ है। तो इस ग्रन्थ का सम्मान करें। इसमें कोई विकल्प ही नहीं है।
माता हमारी पहली गुरु होती हैं।
स्कूल में अध्यापक हमारे दूसरे गुरु।
आध्यात्मिक गुरु यां सत्य का ज्ञान देने वाले सदगुरु होते हैं।
जीवन में गुरु तत्व जब जगता है तो पूरी तरह से रहता है। इसलिए मन में भय रखने की इतनी आवश्यकता नहीं है। सहजता में रहो। प्रेम में रहो, मस्ती में रहो।

प्रश्न : मैं दुविधा में हूँ? क्या मुझे सब तरफ़ से और खुशी मिल सकती है?

श्री श्री रवि शंकर : इस अधिक की दौड़ में मरे जा रहे हैं। अधिक मिलेगा, अधिक मिलेगा - मुझे और अधिक कहाँ से मिलेगा? अरे भई - विश्राम करो। जितना मिला उसे भोगने के लिए भी समय नहीं होता। हमे यह सोचना चाहिए हम समाज में अधिक उपयोगी कैसे हो सकते हैं? क्या भीखारी की तरह अधिक मिलने का ही सोचते रहना? जो व्यक्ति समाज में अधिक उपयोगी होने के बारे में सोचता है, उसके पीछे सब कुछ अपने आप आ जाएगा। कोई कमी नहीं रहेगी।

प्रश्न : मेरी बहन ने मुझे सुबह फोन पर बताया कि उसके बेटे की तबीयत ठीक नहीं है। वो रोने लगी। मैं उसके पास तो नहीं जा सकता था पर मैनें आँखे बंद करके आपसे प्रार्थना की। अभी थोड़ी देर पहले उसका फोन आया और उसने बताया कि उसका बेटा ठीक है। मैं जानना चाहता हूँ कि यहाँ बैठे बैठे आप से प्रार्थना करने पर इतनी दूर सब कैसे कुशल मंगल हो गया?

श्री श्री रवि शंकर : यह रहस्य है। गुरु बनने के साथ प्रसिद्धि तो मिलती है पर ज़िम्मेदारी भी आ जाती है।

art of living TV

© The Art of Living Foundation For Global Spirituality

"ईश्वर के विष्य में शिष्य और अध्यापक की वार्ता"


शिष्य : ईश्वर क्या है? दिव्यता क्या है?

अध्यापक :
भोजन ईश्वर है।
उत्तर लेकर शिष्य वापिस जाता है, भोजन उगाता है, और वो भोजन के महत्व को समझकर, शरीर और मन पर भोजन के प्रभाव का अध्ययन करता है। इसकी जानकारी के बाद उसे लगता है कि भोजन से अधिक भी कुछ है जीवन में। वह पुन: अपने अध्यापक के पास जाता है।

शिष्य : ईश्वर क्या है। वो क्या दिव्य शक्ति है जिसके कारण सबकुछ है?

अध्यापक :
प्राण ईश्वर है। श्वास ईश्वर है।
शिष्य वापिस जाकर प्राण को समझने में अपना समय व्यतीत करता है - ’श्वास किस तरह शरीर के भीतर और बाहर जा रही है’। इस बारे में समझ कर, यह सीढ़ी चड़कर उसे लगता है कि इसके आगे भी कुछ है। वो आदरपूर्वक अपने अध्यापक के पास जाता है और वही प्रश्न पूछता है।

शिष्य : मैने प्राणों के बारे में जाना पर मैं पूर्ण संतुष्ट नहीं हूँ। कृप्या मुझे बताइए ईश्वर क्या है?

अध्यापक :
मन ईश्वर है?
फिर शिष्य अपना समय मन के निरीक्षण में लगाता है और जानता है - ’मन में कुछ अच्छे विचार आते हैं और कुछ बुरे विचार। कभी मन होता है और कभी मन विलीन हो जाता है।’ इसपर कुछ समय बिताने के बाद उसे लगता है कि मन से अधिक भी कुछ है। मन सबकुछ नहीं है। वह पुन: अध्यापक के पास जाकर वही पूछ्ता है।

अध्यापक :
ज्ञान ईश्वर है। फिर वो ज्ञान सुनता है, गुनता है। मन में उसे समझता है। पर वो फिर भी संतुष्ट नहीं होता। ज्ञान बहुत आवश्यक है आगे बढ़ने के लिए पर फिर भी उसे कुछ कमी का आभास होता है। वह फिर से अपने अध्यापक के पास जाता है और आख़िरी बार पूर्ण आदर से वही पूछ्ता है।

अध्यापक :
परमानंद ईश्वर है।
शिष्य वापिस जाता है और परमानंद अनुभव करता है।
एक एक कदम से अध्यापक शिष्य को आगे लेकर जाता है। इसीलिए ज्ञानी के सानिध्य में ज्ञान पाने का इतना महत्व है। जब ज्ञानी बोलते हैं तो पीछे पीछे अर्थ भागता है। गुरु मुख से सुनने पर ज्ञान जीवन के अनुभव में आता है क्योंकि वो जीवन के अनुभव को ही बोल रहें है। अनुभव से अनुभव जग जाता है। पर शिष्य ने कभी यह शिकायत नहीं की कि उसे हर कदम पर पूर्ण सत्य नहीं बताया गया। वह समझता था कि जिसे भोजन का पूर्ण ज्ञान नहीं उसे ’ईश्वर परमानंद है’, यह अनुभव में नहीं आएगा, और बाकी के कदमों पर भी ऐसा ही है। जिस के पास खाने के लिए कुछ नहीं उसे पर्मानंद की अनुभूति कैसे होगी?

हमारा पाँच तरह के शरीर हैं...(शेष भाग अगले अंश में)

art of living TV

© The Art of Living Foundation For Global Spirituality

शरीर के पाँच प्रकार

पिछली पोस्ट के कुछ और अंश:

हमारे पाँच प्रकार के शरीर हैं। हमारा पहला शरीर हमारा वातावरण है। अगर वातावरण ज़हरीला हो तो हमारा यह शरीर उसमें नहीं रह सकता। इसे अन्नरसमय कोष कहते हैं। भोजन केवल वही नहीं है जो हम खाते हैं। फेफड़ों के लिए हवा भोजन है। पानी भी हमारे इस शरीर के लिए एक भोजन है। ऊष्मा भी एक तरह का भोजन है। अगर हम -४० डीग्री सेल्सीय्स के तापमान में हैं तो चाहे जितना भी भोजन क्यों ना हो हम जीवित नहीं रह पाएंगे। इसलिए ताप भी हमारे लिए भोजन है। आनंद और शांति हमारी आत्मा के लिए भोजन है।

दूसरा है प्राणमय कोष - प्राण उर्जा। आप अनुभव कर सकते हैं कब उर्जा कम है और कब उर्जा अधिक है। अगर आप किसी ऐसे स्थान पर जाते हैं जहाँ कम उर्जा है तो आपका वहाँ से भाग जाने का मन होता है। और जिस जगह उर्जा अधिक होती है आप वहाँ समय व्यतीत करने के इच्छुक होते हैं। आप में से कितनो का यह अनुभव है?
आप अपने शरीर में ताज़ा भोजन और डिब्बा बंद भोजन का प्रभाव महसूस कर सकते हैं। ताज़े भोजन में कई दिनो के जमे भोजन की तुलना में कई अधिक प्राण होते हैं। इसी तरह से ताज़े फल और सब्ज़ी में अत्याधिक पके हुए भोजन से अधिक प्राण होते हैं। तो दूसरा है प्राणमय कोष।

तीसरा है श्वास। आप अपने शरीर का ध्यान रख सकते हैं पर अगर आप सांस नहीं ले रहे तो यां आपका शरीर मिट्टी में दफना दिया जाता है यां राख बन जाता है। हमारे भौतिक शरीर का मूल्य श्वास से ही है। शरीर की ९० प्रतिशत मालिन्य(Toxins) श्वास से ही बाहर जाते हैं, और केवल १० प्रतिशत मल मूत्र यां पसीने से।

उसके बाद है मनमय कोष - मन के विचार। क्या आप अपने मन में घटित होने वाले विचारों के प्रति सजग हैं? यह हमारे शरीर की चौथी परत है।

फिर अंत में परमांनद। इस तरह हमारे पाँच प्रकार के शरीर है ।

art of living TV

© The Art of Living Foundation For Global Spirituality

"क्या मुझमें इच्छा होनी चाहिए?"

दो विचारधाराएं हैं। एक के अनुसार आप अपना लक्ष्य रखते हैं और उसके लिए काम करते हैं। दूसरी के अनुसार इस विश्वास के साथ कि ईश्वर जो करेगा आपकी बेहतरी के लिए होगा आप सब कुछ ईश्वर पर समर्पण कर देते हैं। यह दोनो विचारधाराएं एक दूसरे की विरोधी लगती हैं पर मेरे अनुसार ऐसा नहीं है। संकल्प यां लक्ष्य रखना अच्छा है, पर २४ घंटे हम उसी के बारे में नहीं सोचते रहते। बिना किसी ज्वर के उसके लिए कार्यरत रहते हुए उसको ईश्वर पर छोड़ देते हैं। दोनो विचारधाराओं के जोड़ से ही काम होगा।

हमारे वेदों मे इसको बड़ा सुन्दर बताया गया है - संकल्प लेकर और उसके लिए कार्यरत रहते हुए उसे ईश्वर पर छोड़ देते हैं - "मुझे यह चाहिए और आप मुझसे बेहतर जानते हैं मेरे लिए क्या श्रेष्ठ है" - यह यां इससे बेहतर।
कई बार आप जानते ही नहीं है आपको क्या चाहिए। अगर आप सच में जानते हैं आपको क्या चाहिए तो उसे पाना कोई मुश्किल नहीं है। बहुत से समय तो हम अनिश्चित होते हैं। कई बार जब आप किसी वस्तु के लिए लगातर कुछ प्रयत्न करते हैं तो आप पाते हैं कि अगले हफ़्ते, यां अगले महीने यां अगले साल आपको वो नहीं चाहिए होता। इसलिए कुछ संकल्प करने से पहले अपनी सजगता बढ़ानी चाहिए।

इस ब्रह्मांड में अपना संकल्प डालो - मुझे यह चाहिए यां इससे बेहतर।

अब प्रश्न यह है कि एक इच्छा और संकल्प में क्या भेद है? मानलो तुम्हे बैंगलोर से मुम्बई जाना है। तुम टिकट खरीदते हो और तीन घंटे का सफ़र तय करके मुम्बई जाते हो। पर अगर तुम इस सारे समय में मन में यही दोहराते रहो कि तुम्हे मुम्बई जाना है और तुम मुम्बई जा रहे हो, तो हो सकता है तुम कहीं और ही पहुँच जाओ! जब संकल्प के साथ ज्वर जुड़ जाता है तो वो इच्छा है। बिना ज्वर की इच्छा संकल्प है। और फिर उसके लिए कार्यरत रहते हुए यह विश्वास की जो भी प्रकृति तुम्हे दे रही है वो तुम्हारे विकास के लिए ही है।

art of living TV

© The Art of Living Foundation For Global Spirituality

"भक्ति के संस्कार से मन के बाकी संस्कार और विकल्प हटते हैं"

बैंगलोर आश्रम, भारत

प्रश्न : आप आतंकवाद को समाप्त करने के लिए इतना समय बिताते हैं। क्या मुझे आपका समय लेने के लिए आतंकवादी बनना पड़ेगा? आपके माध्यम से रुपांतरण होना मुझे अच्छा लगेगा।


श्री श्री रवि शंकर : आतंकवादी तो बन्दूक लेके मारता है, आप अपने भाव के तीर लगाते हो। आप का भाव कई अधिक बलवान है।

एक दिन ऋषिकेश में एक भक्त बेहोश होकर गिर गए। सब लोगों का ध्यान उधर आकर्षित हो गया। हमे तो पता था यह सब ध्यान खींचने का नाटक है। हम पहले तो चलते रहे पर फिर जब यह ज़्यादा देर तक चला तो गए उधर। पूछने पर वह बोले, "आप तो देखते नहीं, इसलिए यह हरकत करनी पड़ी"। ऐसी हरकत तुम मत करने जाना। आपको कैसे पता हम तुम्हारी तरफ़ नहीं देखते? जब आप इधर उधर देखते हो तो मैं आप की तरफ़ ज़रूर देखता हूँ। लक्ष्य तो एक ही है - आपका मन, चेतना एक जगह टिकाना।जब आपका मन टिक गया, आप शांत हैं, मुस्कुरा रहे हैं तो मुझे उनको देखना पड़ता है जिनका मन अभी टिका नहीं और इधर उधर भाग रहा है।

प्रश्न : जब आप सामने होते हैं तो आँखे बंद करके ध्यान करने के लिए कहते हैं। पर हमारा मन तो पलक झपकने का भी नहीं होता। हँसकर टालिए मत, भक्त परेशान है।

श्री श्री रवि शंकर : आइना ला के दे दूँ। तुम अपने अंदर जाके तो देखो तुम कितने सुन्दर हो।

प्रश्न : आप कहते हैं, "मुझ में और तुम में कोई भेद नहीं है"। तो फिर मैं दुख क्यों अनुभव करता हूँ?

श्री श्री रवि शंकर : दुख इसलिए है क्योंकि इस बात को निश्चित रूप से नहीं जाना। मन और दिल की गहराई से इसको नहीं स्वीकार किया अभी। स्वीकार करते ही दुख भाग जाता है।

प्रश्न : सबकुछ भगवान है तो तामसिक कार्य कौन करता है? कोई संत है और कोई चोर - ऐसा क्यों?

श्री श्री रवि शंकर : जिस अनुसार तुम कार्य करते हो उसके अनुसार भगवान फल भी देता है। चोरी करोगे तो भगवान पुलिस के रूप में आएंगे। गलत काम करोगे तो दुख देने जैसा आएंगे भगवान। अच्छा काम करोगे तो सुख देने जैसे आएंगे। सुख-दुख विवेक से ही मिलता है। जिस विवेक से काम करते हैं उसके ऊपर निर्भर करता है। एक गलास दूध पिया तो ठीक है पर मानलो तीन किलो दूध पी लिया तो...। बिना विवेक के वही अमृत ज़हर जैसा कार्य करता है।

प्रश्न : मेरे पति सुदर्शन क्रिया करते हुए भी अधर्म का काम करते हैं। मुझे क्या करना चाहिए?

श्री श्री रवि शंकर : ऐसा कैसे हो सकता है? यां फिर वो क्रिया सिर्फ़ एक अभ्यास की तरह करते होंगे। साधना शिविर पर लेके आओ उन्हे। यां उन्हे समझ में नहीं आया जो वो कर रहे हैं वो अधर्म है। तुन्हे अधर्म लगता होगा पर उन्हे लगता होगा वो ठीक ही कर रहे हैं। बात करके देखो।

प्रश्न : जब बच्चे नासमझी की बात करते हैं तो माता पिता उन्हे समझाते हैं। पर बड़ती उम्र में माता पिता नासमझी की बातें करने लगते हैं और कुछ समझते नहीं तो बच्चों को क्या करना चाहिए?

श्री श्री रवि शंकर : फिर भी उनकी सेवा करते रहें। जब तुम परिस्तिथि से पृथक होकर देखते हो तो हो सकता है तुम्हे लगे वो सही हैं। यां फिर वो गलत भी हो सकते है। यह ज़रूरी नहीं कि उनकी हर बात पर चलें क्योंकि उनकी समझ और अनुभव अलग हैं, दुनिया अलग है और बच्चों की समझ और अनुभव अलग हैं।

प्रश्न : क्या भक्ति का चित्त पर संस्कार होता है?

श्री श्री रवि शंकर : हां, ज़रूर होता है। भक्ति के संस्कार से बाकी संस्कार हटते हैं, विकल्प हटते हैं। भक्ति का संस्कार भी अपने आप विलीन हो जाएगा। जैसे आप पानी को शुद्ध करने के लिए फिटकारी डालते हैं तो वो पानी को शुद्ध करता है और खुद भी गल जाता है। उसी तरह से भक्ति का संस्कार भी है।

प्रश्न : आप सबको अपने नटखनपन से नाच नचाते हैं। पूरी दुनिया पागल हुई जा रही है। आप अपने इस नटखनपन के बारे में कुछ बताएं।

श्री श्री रवि शंकर : नटखनपन बोलने का नहीं होता, नटखनपन तो करने का होता है।
हरेक में तो बालपन है। बचकाना नहीं, पर बालपन। योगी होते होते ऐसा हो ही जाता है, सहजता आ जाती है जीवन में, सब अपने लगने लगते हैं। यह सहज ही है। सब तरह का अहंकार मिट जाता है।

प्रश्न : कैसे समझे के पूर्व कर्म खत्म हुए, जल गए हैं?

श्री श्री रवि शंकर : मान ही लो। जैसे ’मैं मुक्त हूँ’ - यह अभिमान करके मुक्त हो जाते हैं। कर्म मिट गया मानने से मिट ही गया समझो।

art of living TV
© The Art of Living Foundation For Global Spirituality

"जो विश्वास शक से होकर गुज़रता है और फिर भी बना रहता है, वही सच्चा विश्वास है"

पिछली पोस्ट के शेष अंश:

मुझे एक घटना याद है जो पिताजी मुझे बताते थे। मेरे दादीजी ने दादाजी को अपना साढ़े दस किलो सोना महात्मा गांधी को देने के लिए दिया और दादाजी २० साल तक महात्मा गांधी के साथ रहे। तुम्हें पता है, भारतीय महिलायें सोने से बहुत प्रेम करती हैं इसलिये विवाह इत्यादि उत्सवों में उन्हें आमतौर पर उपहार में सोने के आभूषण दिये जाते थे। मेरी दादीजी के पास साढ़े दस किलो सोना था। सोचो यह उस समय में कितना होगा! एक सोने की चेन को छोड़कर उन्होंने बाकी सब सोना महात्मा गांधी को दे दिया जब उन्होंने भारत का स्वतंत्रता संग्राम शुरु किया। कुछ देने के लिये कोई तुम्हें मजबूर नहीं करता, पर जब तुम कुछ देते हो तो तुम्हें अपने भीतर एक संतोष का अनुभव होता है।
मैं कहता हूँ अपने जीवन में दो बातें आवश्यक हैं – एक तो अधिक मुस्कुराओ और जितना हो सके उतना सेवा कार्य करो।

प्रश्न : अहंकार और आत्मविश्वास में क्या संबंध है?

श्री श्री रवि शंकर :
किसी और की उपस्थिति में सहज ना होना अहंकार है। तुम कहीं भी और किसी के साथ भी सहज हो तो यह आत्मविश्वास है। अहंकार का इलाज है - सहजता। सहज होना और आत्मविश्वास होना एक साथ ही होता है। ये आत्मविश्वास से अलग नहीं किया जा सकता। जब तुम में आत्मविश्वास होता है तो तुम सहज होते हो। अगर तुम सहज हो तो आत्मविश्वास भी होगा।

प्रश्न : क्या खुश होने के लिये धन का होना आवश्यक है?

श्री श्री रवि शंकर : इसमें कोई शक नहीं है कि जीवन की रोज़मर्रा की आवश्यकताओं के लिये तुम्हें कुछ धन की आवश्यकता है, पर धन से तुम खुशी खरीद नहीं सकते हो। खुशी आती है ज्ञान से।

प्रश्न : आप हर अवस्था में मुस्कुरा कैसे लेते हैं?

श्री श्री रवि शंकर : मुस्कुराहट हमारा brand mark है। मुस्कुराहट हमारी पहचान है। अगर तुम किसी को देखो जो मुस्कुरा नहीं रहा है और कहे कि उसने Art of Living कोर्स किया है, तो उसकी बात पर यकीन मत करना। मुझे यकीन है कि यहां मौजूद लोगों में जिन्होंने भी सही माइने में ये कोर्स किया है, मेरी बात से सहमत होंगे।

प्रश्न : जीवन में भीतरी संतुष्टि अनुभव करने के लिये सेवा का क्या योगदान है?

श्री श्री रवि शंकर : जीवन में हमारे पास कोई ध्येय होना चाहिये। मेरा ध्येय है अधिक से अधिक लोगों के जीवन में खुशी लाना। अगर हम बैठ कर हर समय सिर्फ़ अपने बारे में ही सोचते रहें तो हम विषादग्रस्त हो जायेंगे। हमें देखना चाहिये, ‘मैं सेवा कैसे कर सकता/सकती हूँ? मैं दूसरों के लिये उपयोगी कैसे हो सकता/सकती हूँ?’ ये विचार बहुत उपयोगी है। बहुत, बहुत, बहुत उपयोगी है।

Art of Living एक मंच प्रदान करता है जहाँ सब मिल कर सेवा कार्य कर सकें। तुम्हें पता है, ‘जब यूनाईटेड नेशन्स ने वृक्षारोपण के लिये ‘Stand up and take action’ का एलान किया तो Art of Living के सदस्यों नें विश्व भर में ५५० लाख वृक्ष लगाये।
हम सब मिलकर कोई सेवा कार्य कर सकते हैं। हिंसा कम कर सकते हैं, तनाव कम कर सकते हैं, अपनेपन का भाव फैला सकते हैं, और प्रेम और शांति की सकारात्मक उर्जा फैला सकते हैं। हम सब मिलकर ये करेंगे। क्या हम सब लोग प्रतिबद्ध हैं ऐसा करने के लिये? (सभी श्रोता एक स्वर में हाँ कहते हैं।’)

प्रश्न : अद्वैत का आधार क्या है?

श्री श्री रवि शंकर : अद्वैत quantum physics है। Quantum physics कहती है कि सभी अणु एक ही स्पंदन की लहर हैं। इस तरह पूरा ब्रह्माण्ड एक ही पदार्थ से बना है – मैं, तुम, वो, सभी लोग और सभी कुछ उसी एक तत्व से बना है। और उस तत्व का स्वभाव है - आनंद। अद्वैत यही कहता है। उसके अनुभव की एक झलक मात्र मिल जाने से ही तुम में इतनी शक्ति और स्थिरता आ जाती है कि कुछ भी तुम्हें हिला नहीं सकता, कोई तुम्हारी मुस्कुराहट नहीं छीन सकता।

प्रश्न : आपको इतनी हिम्मत कहाँ से प्राप्त होती है?

श्री श्री रवि शंकर: हिम्मत कहाँ से प्राप्त होती है? अद्वैत से। ये जानने से कि तुम में ऐसा कुछ है जो बदल नहीं रहा है। मौन, शांत चित्त और ध्यान के अनुभव से तुम्हें भीतर से बहुत हिम्मत मिलेगी।

प्रश्न : Art of Living बहुत बढ़िया काम कर रहा है। क्या ३० प्रतिशत लोगों के विषादग्रस्त होने पर और आने वाले दशक में यह संख्या ५० प्रतिशत होने की संभावना में मानव जाति के लिये कोई उम्मीद रह जाती है? क्या कोई आशा है?

श्री श्री रवि शंकर : हां, और हम सभी को इसके लिये काम करना है। तुम्हें पता है कि हमने शुरुवात भारत में एक छोटे से गांव से, ५० लोगों के साथ की थी। हमारे पास कोई साधन नहीं थे, कार्यकर्ता नहीं थे, पर हमारे पास एक दृष्टि थी – हमें विश्व में बहुत लोगों तक पहुँचना है। इस तरह इन तीस सालों में हम लाखों लोगों तक पहुँचें हैं। ये संभव है। मोबाइल की पंहुच समस्त विश्व में हो गई है। अगर मोबाइल समस्त विश्व तक पहुँच सकता है तो क्या ज्ञान और करुणा समस्त विश्व में नहीं पहुँच सकते हैं? हमें प्रयास करना होगा। ठीक है?

प्रश्न : मैंने विश्वास खो दिया है, मैं उसे दोबारा कैसे प्राप्त करूं?

श्री श्री रवि शंकर : विश्वास को दोबारा प्राप्त करने के लिये कोई प्रयास मत करो। अपने हृदय की सुनो। विश्वास कभी खो नहीं सकता है। जितना शक कर सकते हो करो। सत्य हमेशा शक पर विजयी होता है। सत्य इतना मज़बूत होता है कि शक उसे नष्ट नहीं कर सकता है। तो शक करना अच्छा है। जो विश्वास शक से होकर गुज़रता है और फिर भी बना रहता है, वो सच्चा विश्वास है।
तुम में से कितने लोगों ने अभी तक भारत नहीं देखा है? तुम में से कितने लोग भारत देखने आना चाहते हो? ओह! बढ़िया है! यहाँ से हम एक टोली की भारत यात्रा की व्यवस्था करेंगे। भारत में भी तुम्हारा अपना एक घर है। तुम सब भारत आओ, एक हफ़्ता, दस-पन्द्रह दिन...जो भी तुम्हारे लिये सम्भव हो। वहाँ आकर तुम सब सेवा कार्यों की एक झलक देख सकते हो।

art of living TV
© The Art of Living Foundation For Global Spirituality

"कुछ देकर और बाँटकर मिलने वाला आनंद कुछ लेकर मिलने वाले आनंद से कई हुना बेहतर है"

श्री श्री रवि शंकर द्वारा हैम्बर्ग, जर्मनी मे दिए गए संवाद के कुछ अंश:

क्या आप जानते हैं सारे विश्व में बच्चे इतने आकर्षक क्यों होते हैं? क्योंकि उनका अस्तित्व इतना साकारात्मक, पवित्र और साफ़ होता है। जैसे जैसे हम बड़े होते हैं हम अपने अस्तित्व को साकारात्मक कैसे रखना है यह भूल जाते हैं। हम अपने अस्तित्व में चिंता और तनाव लेके घूमते हैं। ऐसे में श्वास की प्रक्रियाएं, सुदर्शन क्रिया, प्राणायाम और ध्यान हमारे लिए सहायक हैं। इन सबसे हमारी उर्जा बड़ती है और हम अच्छा और साकारात्मक अनुभव करते हैं।
जब हमारा मन पूरी तरह से विश्राम पाता है तो हम अपने आपको पूरी सृष्टि के साथ एक महसूस करते हैं। मैं जहाँ भी जाता हूँ मुझे घर जैसा ही लगता है और मुझे पूरा विश्वास है कि हम सभी के पास ऐसा महसूस करने की क्षमता है। हर बच्चे में ऐसी क्षमता होती है। हमें अपने में फिर से बच्चों जैसा भोलाभाव उदय करना है। ऐसा करने में सर्वप्रथम तो हमारे मन में संशय उठता है, "क्या यह संभव है?" यह बिलकुल संभव है। फिर संशय उठता है, " क्या मेरे लिए ऐसा करना संभव है? क्या पता यह मेरे लिए है भी के नहीं?" मैं कहूँगा, "हमें कुछ असंभव का सोचना चाहिए"। जब हम कुछ असंभव का स्वपन रखते हैं तो वो संभव होने लगता है।
८० के दशल में मै यहाँ आया था तो हम कुछ २०० लोगो के साथ ध्यान शिविर कर रहे थे। तब मैने कहा था हम संकल्प लेते हैं कि पूर्व और पश्चिम जर्मनी एक हो जाएं। डोक्टर अबेर हर्ट, कार्ल फेतरा, रिकेता - सब वहाँ मौजूद थे और उनका मानना था कि पूर्व और पश्चिम जर्मनी एक हो ही नहीं सकते। उनको लगा कि मैं भारत से हूँ और इसलिए जर्मनी की परिस्तिथि से अज्ञात हूँ। पर मैने तब भी कहा था कि ऐसा दो साल के भीतर में अवश्य होगा, और इस संकल्प की पूर्ती हुई भी। जब हमारा हृदय पवित्र और मन शांत होता है, संकल्प लेकर उस पर ध्यान देने से उसकी सिद्धि अवश्य होती है। प्रकृति ने हमारी चेतना में, हमारे दिमाग में इतनी शक्ति दी है। प्राचीन ऋषि इसे संकल्प सिद्धि कहते थे, जिसका अर्थ है संकल्प की पूर्ती होना। और ऐसा कब संभव है? जब हमारा मन पूर्णत: शांत होता है। यह शक्ति हम सब के पास है पर हमने अपने मन को शांत करना नहीं सीखा। मन को शांत करने का ज्ञान प्राचीन लोगों के पास था पर वो दुनिया में हर किसी को यह ज्ञान नहीं देते थे। वे सही पात्र, सही साकारत्मक दृष्टिकोण रखने वाले शिष्य को ही यह ज्ञान देते थे। मेरा मानना है कि यह ज्ञान सबको उपलब्ध होना चाहिए ताकि सबका दृष्टिकोण साकारात्मक हो सके।
’वर्ल्ड हेल्थ ओरगनाइज़ेशन’ (WHO) का कहना है कि आने वाले दशक में अवसाद दुनिया में दूसरे नंबर पर जानलेवा रोग होगा। इसका कारण दुनिया में इतनी चिंता और अनिश्चितता है। लोगों को इसके बीच में अपने मन को शांत कैसे रखें, इसका ज्ञान नहीं है। तभी ध्यान, श्वास और मन के इस ज्ञान का इतना महत्व है, इससे हम अपने आप को किन्ही भी हालात में प्रसन्न चित्त रख सकते हैं। हमें शक्ति की ज़रुरत कब पड़ती है? जब हमें लगता है कि हमारे आसपास कुछ भी ठीक नहीं हो रहा। और वो शक्ति हमे मिलती है अपनी श्वास और मन पर ध्यान देके। कितने ही लोगों का अनुभव है जब उन्होने अपने श्वास पर ध्यान देना सिखा तो उनमें कितना बदलाव था, वो अपने भीतर आनंद अनुभव करने लगे औए उनमें एक ज़िम्मेदारी का भाव उदय हुआ।
क्या आप इस बात से सजग हैं कि दो प्रकार का आनंद होता है। एक जो हमे कुछ पाकर मिलता है। बचपन से ही हम कुछ पाकर प्रसन्न होते रहे हैं - कभी चोकलेट, कभी तोहफ़ा..। पर एक पक्व आनंद है जो हमें कुछ देकर और बाँटकर मिलता है। जब आप कोई अच्छी फिल्म देखते हैं तो अपने मित्रों को कई बार ज़बरदस्ती ही वो दिखाने ले जाते हैं। आपको फिल्म निर्देशक से कुछ नहीं मिलता पर आप फिर भी ऐसा करते हैं। क्यों? क्योंकि आपने कुछ अच्छा अनुभव किया और आप वो आनंद अपने दोस्तों के साथ बाँटना चाहते हैं। अपने प्रियजनों से और औरों से बाँट के मिलने वाला आनंद कई गुना बेहतर है। इस आनंद की अनुभूती आज हम भूलते जा रहे हैं। हमें यह पुन: लेके आना है। इसके लिए बस कुछ जागरुकता की ज़रुरत है क्योंकि हमारे भीतर देने और बाँटने का स्वभाव पहले से ही मौजूद है। बस इसे प्रोत्साहन की आवश्यकता है।

संवाद के शेष अंश अगली पोस्ट में सम्मिलित किए जाएंगे:


art of living TV

© The Art of Living Foundation For Global Spirituality

जब प्रसन्नता छाती है तो प्रश्न समाप्त ही हो जाते हैं

बैंगलोर आश्रम, भारत

प्रश्न : कर्म सिद्धांत के अनुसार एक जन्म के कर्मों का प्रभाव हम दूसरे जन्मों में लेके जाते हैं। इसको कैसे समझें?

श्री श्री रवि शंकर : आप दो साल पहले नारियल का पेड़ लगाते हैं और आज वो पेड़ बड़ा हो गया। जब तक आपके मन पर पहले किए हुए कर्म की छाप है तब तक उसका कर्म रहेगा। जब तक ध्यान, साधना, और सेवा द्वारा उसकी छाप नहीं हटती है तब तक कर्म रहता है। जब उसकी छाप मिट जाती है तो उस कर्म से मुक्त हो जाते हैं। इस ज्ञान से ही हम मुक्ति पा लेते हैं।
यह सब चित्त पर ही तो है। चित्त पर जो भी संस्कार पड़ा हुआ है, वही तो कर्म है। जब मैं जागकर देखता हूँ कि यह चित्त मैं नहीं हूँ पर यह मेरा है, मेरा एक अंग है और चित्त से भी बड़ा मेरा निरंजन स्वरूप है, तब कर्म अपने आप विलीन हो जाता है।

प्रश्न : आपको मिलने से पहले मन में बहुत प्रश्न थे पर आपको देखकर मैं सारे प्रश्न भूल गया हूँ। मैं जानता हूँ आप शिवजी का अवतार हैं। हैं ना?

श्री श्री रवि शंकर : चलो एक प्रश्न तो रह गया तेरे मन में! उसको रहने देते हैं!
जहाँ प्रसन्नता छाती है वहाँ सब प्रश्न गायब हो जाते हैं।

प्रश्न : जिसमें अहिंसा मज़बूत होके प्रतिष्ठित हो जाती है, उनके आसपास हिंसा खत्म हो जाती है। तो क्या भगवान श्री कृष्ण अहिंसा में प्रतिष्ठित नहीं थे, उनके सामने तो इतनी बड़ी लड़ाई हो गई?

श्री श्री रवि शंकर : इसके पीछे रहस्य यह है कि अलग अलग व्यवस्था है। उस वक्त वो उनका धर्म था। एक तो कर्म है व्यक्तिगत और एक सामुहिक कर्म है। एक पूरे विश्व के ऊपर का कर्म है। तरह तरह के कर्म होते हैं। जब इतना पाप और अधर्म पूरे समूह पर छा गया तो उन्हे हाथ में शस्त्र लेना ही पड़ा। जैसे बीमारी की हालत पर दवा की डोज़ निर्भर करती है। अलग अलग परिस्थिति में अलग अलग डोज़ दी जाती है। हल्कि सिर दर्द है तो उस हिसाब से दवा देते हैं, और अगर सिर दर्द ज़्यादा हो तो उस हिसाब से।
गहना कर्मो गति - कर्मों की गति बहुत गहरी है, इसे बहुत आसानी से समझ नहीं सकते।

art of living TV
© The Art of Living Foundation For Global Spirituality

"आपके बच्चे आपके जीवन में सहभागी होने चाहिए"

बैंगलोर आश्रम, भारत

श्री श्री रवि शंकर और अभिभावकों की वार्ता के शेष अंश:


एक स्वस्थ व्यक्ति में तीन तरह का विश्वास होता है - अपने पर, अपने आस पास लोगों की अच्छाई पर और दिव्यता पर। उसे हर कोई धोखेबाज़ नहीं लगता। उसमे समाज के प्रति डर नहीं होता और लोगों की अच्छाई में विश्वास होता है। उसे अपने पर, समाज पर और ईश्वर की अनदेखी शक्ति पर यकीन होता है। यह तीन तरह का विश्वास बच्चे को कुशल और प्रतिभाशाली बनाता है। उनके पूर्ण विकास के लिए उनमें यह गुण उजागर करना अनिवार्य है।
अगर आप बच्चों को यह ही सिखाते रहें कि सब धोखेबाज़ हैं तो उसका लोगों पर और समाज पर से विश्वास उठ जाता है। इससे उनके व्यक्तित्व और प्रतिभाओं के साथ साथ संचार कौशल का भी विकास नहीं हो पाता। इससे लोगों के साथ उनके संपर्क पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है, और वे व्यापार, कला यां किसी पेशेवर क्षेत्र में सफल नहीं हो पाते। माँ-बाप होने के नाते आपको उन्हे अपने पर और समाज पर विश्वास करना सिखाना होगा। अगर आपका बच्चा आपके पास किसी की शिकायत लेके आता है तो आप क्या करते हैं? क्या आप उसमें नाकारात्मक भाव को बड़ावा देते हैं? यां आप उसमे इस परिस्तिथि में भी कोई साकारात्मक दृष्टिकोण पैदा करते हैं? आपको एक संतुलित भूमिका निभानी होगी। अगर आपका बच्चा किसी दोस्त की बहुत तारीफ करता है और आप जानते हैं कि वह दोस्त में कुछ गलत आदतें हैं तो आपको अपने बच्चे को उसकी गलती का सही ढंग से एहसास कराना होगा और उसे मध्य में ले के आना होगा। और अगर वह आपके पास किसी का नाकारात्मक पहलु सामने रखता है तो आपको उसमें भी कोई अच्छी बात दिखानी चाहिए। तो जब भी वह एक तरफ़ ज़्यादा झुक जाता है आपको बच्चे में एक संतुलन लेके आना होगा । क्या आप मेरे से सहमत हैं? हम अपने आसपास माहौल बनाते हैं।यदि हम विश्वास का माहौल बनाते हैं और बच्चा उस माहौल में बड़ा होता है, तो उसका व्यक्तित्व कुशल बनता है। लेकिन, अगर हम नकारात्मकता, अविश्वास, या निराशा का माहौल बनाते हैं तो वो हमारे पर ही किसी ना दिन वापिस आता है।
मैं आपको एक प्रयोग करने के लिए कहूँगा। जब भी आप काम से वापिस आते हैं तो पहली चीज़ जो आप अपने बच्चे से करें वह उत्साह लाने वाली हो जैसे ताली बजाना, कुछ खेलना यां उसके साथ हँसना। २-३ दिन यह बनावटी लग सकता है पर इसके आदि होने पर यह आपको और बच्चे दोनो को तनावमुक्त रहने में बहुत सहयोगी सिद्ध होगा। जहाँ तक हो सके सब परिवार के सदस्य एक साथ भोजन करें। कम से कम हफ़ते में ३-४ दिन। भोजन करते समय उनमें दोष ना निकालें। इस समय उन्हे प्रसन्न चित्त से भोजन करने दें। गलती बताने का भी अपना समय होता है, पर ध्यान दें कि आप ऐसा भोजन के वक्त नहीं करते।
३० सैकंड के लिए अपनी आँखें बंद करें और सोचें यहाँ मौजूद हर कोई आपसे कह रहा है कि वे आप पर विश्वास नहीं करते। आपको कैसा लगता है? (३० सैकंड बाद) अब आँख खोलें और बताएं आपको कैसा लगा? बुरा और मन दुखी हुआ! क्या आप इसके प्रति सजग हैं कि हम भी ऐसा ही माहौल बनाते हैं अपने आस पास। हमे बच्चों के आस पास एक स्वस्थ और प्रसन्न चित्त वातावरण बनाने की आवश्यकता है। मैं समझता हूँ कि आप लोगों के जीवन में अपने बच्चों के इलावा और भी बहुत कुछ है जो ज़रुरी है पर इसके के लिए हमे थोड़ा प्रयत्‍न करना ही पड़ेगा। अगर आपका अपनी भावनाओं पर ही नियंत्रण नहीं है तो बच्चों के लिए ऐसा करना आपके लिए कठिन हो सकता है। पर हमें ऐसा करने के लिए कुछ प्रयत्‍न तो करना ही होगा।
अंत में यह बहुत आवश्यक है कि आप केवल उन्हे सिखाने का प्रयत्न ना करें पर उनसे सीखें भी। उनके साथ भागीदार बनकर उनसे भी सीखें।

प्रश्न : कई बार बच्चे दूसरे बच्चों के साथ तुलना करके वो सब माँगते हैं जो हम उन्हे नहीं दे सकते। ऐसे में बच्चों को कैंसे समझाएं?

श्री श्रे रवि शंकर : आपको उन्हे समझाना चाहिए कि आप उन्हे इतना ही दे सकते हैं और अन्हे अपनी तुलना बाकियों से नहीं करनी चाहिए। यह भी ज़रुरी है कि आप उन्हे कोई गलत आशा ना दें। पर हम उन्हे एक सपना दे सकते हैं जैसे अगर वो यह काम करते हैं तो उन्हे ऐसा कुछ मिल सकता है जो उन्हे चाहिए।
यह आवश्यक है कि आप उनमे सहनशीलता और अपनेपन का भाव जगाएं। इसलिए मैने पहले कहा कि यह ज़रुरी है कि आप उन्हे सिखाने की बजाए उनके साथ भागीदार बने। वो आपके जीवन में सहयोग दे। ऐसे में वो आपसे ऐसा कुछ मांगेंगे ही नहीं जो आप उन्हे नहीं दे सकते।
एक अच्छे माँ/बाप होने के लिए यह ज़रुरी है कि पहले आप एक अच्छे आन्टी/अंकल बने। क्या आप समझ रहे हैं जो मैं व्यक्त करना चा रहा हूँ। यह बहुत आवश्यक है कि आप अपने बच्चों के दोस्तों से बात-चीत करें। वे अपने माता पिता से अधिक आपकी बात सुनेंगे। तो अगर उनमें कोई बुरी आदत है तो आप उसे छुड़ाने में सहायक हो सकते हैं। इसी तरह उनके माँ/बाप अपने बच्चों से अधिक अपने बच्चों के दोस्तों की देख-रेख कर सकते हैं।

प्रश्न : आज समाज में इतनी प्रतिस्पर्धा है कि बच्चों के पास विश्राम करने का भी समय नहीं है। उनमे यह भय है कि वो समाज में ठीक से अपनी जगह नहीं बना पाएंगे। हम इस परिस्तिथि को कैसे संभाल सकते हैं?

श्री श्री रवि शंकर : मेरे अनुसार आपको बच्चों पर ज़्यादा ज़ोर नहीं देना चाहिए। आपको उन्हे आराम करना भी सिखाना चाहिए। तभी मैने कहा था कि संगीत, ध्यान और कुछ खेल जीवन शैली में होने आवशयक हैं।

प्रश्न : बड़े होने पर बच्चे अपने मां/बाप की देख-भाल नहीं करते। इस कारण ही आज इतने वृद्ध आश्रम हैं। माँ/बाप होने के नाते हम कहाँ चूक जाते हैं? माता-पिता को आप क्या सुझाव देंगे तांकि ऐसी परिस्तिथि खड़ी ना हो?

श्री श्री रवि शंकर : इसीलिए मैने कहा कि तीन प्रकार का विश्वास होना बहुत अनिवार्य है। थोड़े बहुत धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्य, और जिस तरह से आप उन्हे अपने भव्य माता पिता (grand parents) से व्यवहार करने के लिए प्रेरित करते हैं, उसका उन पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है।

प्रश्न : आध्यात्मिक क्रियाएं का बच्चों की पढ़ाई में क्या प्रभाव पड़ता है?

श्री श्री रवि शंकर :
इंगलैंड में इस पर अनुसंधान किया गया कि जो बच्चे संस्कृत पढ़ते हैं वो गणित में उत्कृष्ट होते हैं और वे बच्चे कोई भी भाषा बहुत जल्दी सीख सकते हैं। १५ साल के अनुसंधान के बाद उन्होंने पाया कि भारत में IT sector की प्रगति का क्या कारण है। संस्कृत का प्रभाव होने के कारण भारतीय दिमाग कम्पयूटर में बहुत अच्छा है। इसलिए बच्चों के लिए संस्कृत भाषा पढ़ना अच्छा है। इसके साथ प्राणायाम के प्रभाव के बारे में भी कई अनुसंधान है। इससे उनका मन शांत और एकाग्र हो जाता है, उनकी समझने और ग्रहण करने की शक्ति बड़ जाती है। ऐसे कई अनुसंधान है जो यह साबित करते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में होने वाले लाभ जानने के लिए आप Yes Plus website देख सकते हैं।

प्रश्न : आज की पीढ़ी पाश्चात्य सभ्यता की ओर खिंचती जा रही है खासकर उनके वस्त्र। हम इस बारे में क्या कर सकते हैं?

श्री श्री रवि शंकर : फैशन बदलते रहते हैं। इसलिए इनकी इतनी चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने बच्चों और उनके दोस्तों को इसके प्रति सजग करा सकते हैं। आप उन्हे अपने लिए अलग स्टाईल चुनने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। इसीलिए माँ/बाप का एक अच्चा आंटी/अंकल होना आवश्यक है। आप केवल अपने बच्चों की देखभाल नहीं कर सकते, आपका उनके दोस्तों के साथ घुलना मिलना भी अनिवार्य है। आप उन्हे घर पर बुला कर उनके साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। दो महिनों में एक बार ऐसी मुलाकात बहुत अच्छा परिनाम दे सकती है।


प्रश्न : जिन बच्चों की मानसिक तौर पर अधिक ज़रुरतें हैं, उनके लिए क्या किया जा सकता है?

श्री श्री रवि शंकर : उनकी सेवा करो। उन पर तरस मत करो। ऐसे बच्चों का मन एक अलग दिशा में होता है। वो किसी दुखी मानसिकता में नहीं होते। वो इस धरती पर केवल सेवा लेने के लिए आए हैं। इस भाव के साथ उनकी सेवा करो पर उन पर तरस मत करो।

प्रश्न : हम कैसे जान सकते हैं कि बच्चें किसी नशीले पद्धार्थ का सेवन कर रहे हैं यां वैसे ही उस तरह का व्यवहार कर रहे हैं?

श्री श्री रवि शंकर : इसीलिए आपका उनके साथ और उनके दोस्तों के साथ व्यवहार इतना महत्वपूर्ण है। ऐसे में जान सकते हैं कि वो क्या कर रहे हैं यां कहाँ जा रहें है। खासतौर में किशोर अवस्था में। यह जीवन का एक मुश्किल दौर होता है। इस दौरान शरीर में कई परिवर्तन आते हैं। इसलिए वे केवल अपने माँ/बाप के प्रेम से संतुष्ट नहीं होते। वे एक भावात्मक सहारा खोजते हैं। उनके मन में एक अस्तव्यस्तता होती है। इस उम्र के साथ सही व्यवहार करना बड़ी चुनौती है। इसीलिए हमारे Yes और Yes + कोर्स हैं जो किशोर अवस्था और युवा अवस्था के लिए बनाएं गए हैं। इनकी मदद से इस उम्र के बच्चे जितना खिले हैं उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।
दिल्ली के एक कोर्स में १००० छात्रों ने भाग लिया। उनको हमने एक प्रश्न पूछा, "तुम्हारे जीवन में तुम किसे पसन्द नहीं करते?" ८० प्रतिशत छात्रों ने कहा उनके अध्यापक और ७५ प्रतिशत छात्रों ने कहा दूसरे क्रम में उनके माता/पिता। जिस देश में हम कहते हैं,
मात्र देवो भव:,
पित्र देवो भव:,
आचार्य देवो भव:,
अतिथि देवो भव:।
जहाँ हम माँ, बाप, अध्यापक और अतिथि को भगवान का दर्जा देते हैं, वहाँ ऐसा देखकर दुख लगता है। हमें अपने देश की शिक्षा प्रणाली में इस तरह का तनाव और हिंसा नहीं चाहिए। हमें अमरिका की तरह कोलेज के माहोल में छात्रों के हाथों में बन्दूक नहीं चाहिए। इस साल की रिपोर्ट के आधार पर अमरिका के कोलेजों में हिंसा में ९० के दशक के मुकाबले तीन गुना वृद्धी हुई है। यह बहुत खतरनाक है और हमें भारत में ऐसा नहीं चाहिए। इसीलिए नैतिक और आध्यात्मिक मूल्य जीवन में लाना इतना अनिवार्य है।

प्रश्न : युवक इतने क्रोधी क्यों है? उन्हे सबकुछ दिए जाने के बावजूद भी वे संतुष्ट नहीं हैं। हम ऐसे में क्या कर सकते हैं?

श्री श्री रवि शंकर : उन्हे Yes यां yes + कोर्स में लाओ। जब दिल्ली के इन्ही छात्रों ने यह कोर्स किया तो उनके माता/पिता हैरान रह गए। वही छात्र जो पहले कहते थे कि वे अपने माता/पिता से नफ़रत करते हैं, कोर्स के बाद अपने माता/पिता की देखभाल करने लगे, अपना प्रेम व्यक्त करने लगे और उनसे पूछने लगे कि वे उनके लिए क्या कर सकते हैं। उनके माँ/बाप ने कभी ऐसे परिवर्तन के बारे में सोचा भी नहीं था। अमरिका की ४३ विश्वविद्यालयो में Yes plus क्लब हैं। कोर्नेल विश्वविद्यालय और अन्य कई विश्वविद्यालय में यह कोर्स पाठ्यक्रम का भाग है। आज दुनिया ध्यान, प्राणायाम और योगा की महत्वता समझ रही है और यह ज़रुरी है कि भारत भी अब यह समझे।


art of living TV

© The Art of Living Foundation For Global Spirituality

"हमे बच्चों से सीखना भी है और उन्हे सीखाना भी है"

बैंगलोर आश्रम, भारत

श्री श्री द्वारा माता-पिता के साथ वार्ता के अंश

मेरे लिए बच्चों के पालन पोषण की बात करना कठिन है। मुझे इसका कोई अनुभव नहीं है। पर मैं अपने निरीक्षण के अनुसार सुझाव दे सकता हूँ। आप अपने अनुभव से देखें, अगर आप बहुत व्यवस्थित हैं तो बच्चें आपको अराजक बना देते हैं। आपकी सीमाओं को तोड़ने के लिए बच्चे सबसे श्रेष्ठ हैं। मुझे याद है मेरे एक अंकल मुझे और मेरी बहिन को बहुत अनुशासित करते थे। पर जब उनका पुत्र हुआ तो उनके पुत्र ने उनकी सभी सीमाओं को तोड़ दिया। तो आपके बच्चे आपको बहुत कुछ ऐसा सिखा सकते हैं जो शायद अन्य नहीं सिखा सकते। पहली चीज़ जिसपर हमें ध्यान देने की ज़रुरत है कि हम यह देखे बच्चे की क्या प्रवृतियाँ हैं और वो कौन सी दिशा ले रहा है। यह दोनो तरफ की यात्रा है। आप उनसे क्या सीखना चाहते हैं और आप उन्हे क्या सिखाना चाहते हैं? उन्हें अपनी दृष्टि के हिसाब से ढालने की कोशिश मत करो पर आप अपने दृष्टि उनके साथ सांझी करें। अगर वो किसी गलत दिशा में जा रहें हो तो आप बिना अशांत हुए उन्हे समझाएं।हर बच्चा कुछ मूल प्रवृत्तियाँ लेकर इस धरती पर आया है जिन्हे आप बदल नहीं सकते। और वह कुछ ऐसी चीज़ें ग्रहण करता है जिन्हे नियंत्रित किया जा सकता है।
हमे संवेदनशील होने की आवश्यकता है। अगर हम उन्हे झूठ ना बोलने को कहते हैं और घर पर होते हुए आप उन्हे किसी से कहने को कहते हैं कि आप घर पर नहीं हैं, तो आप का उन्हे समझाना पूर्णता व्यर्थ है। बच्चों के सामने विवाद यां झगड़ा करना उनके मन पर और गलत असर डालता है। अगर आप अपने पति/पत्नि के साथ कोई विवाद यां झगड़ा करना चाहते ही हैं तो बच्चों को किसी से काम से बाहर भेंजदे, और यह देखें कि उनके घर पर आने पर आप दोनो में पुन: समझौता हो जाए।
हम बच्चों में किसी को चीज़े ना देने की प्रवृति को उत्साहित करते हैं। एक सीमा के बाद यह घुटन का कारण बन जाता है। उनमें चीज़ों को अपने पास रखने की प्रवृति बन जाती है। यह उनका व्यक्तित्व खिलने में बाधक है। ऐसी छोटी छोटी बातें ही उनका व्यक्तित्व झलकाती हैं। देने और बाँटने का भाव उनका व्यक्तित्व निखारता है। उनमें ऐसी प्रवृत्तियों को प्रेरित करके उनकी अर्जित प्रवृत्तियों को बदला जा सकता है। पर जिन प्रवृतियों के साथ बच्चा जन्मा है, आप उनके लिए कुछ नहीं कर सकते। वो उसमें रहती ही हैं। इन दोनो में अंतर जानना ही विवेक है। और अगर आप अंतर जान पाते हैं तो आधा काम तो ही गया। शेष आधा हिस्सा आप ईश्वर पर ही छोड़ सकते हैं। आपका उसपर कोई नियंत्रण नहीं है। इस सारी प्रक्रिया में आप संयम और धैर्य सीखते हैं।
बच्चों को एक सपना देना और फिर उन्हे उस सपने की ओर बढ़ाना माता-पिता के लिए एक बड़ी चुनौती है। उन्हें विविध क्षेत्रों की गतिविधियों से अवगत कराएं। यह दस या ग्यारह साल से पहले बच्चे में कराना चाहिए। उन्हे विज्ञान, कला, सेवा सभी क्षेत्रों की जानकारी दें। किसी रविवार को उन्हे चॉकलेट दें और उन्हे गरीब बच्चों मे बाँटने को कहें। साल में एक यां दो बार उन्हे किसी बस्ती में लेजाकर सेवा करने के लिए प्रोत्साहित करें। इससे उनका व्यक्तित्व खिलेगा।
बच्चे के दाहिने दिमाग और बाहिने दिमाग दोनो का विकास ज़रुरी है। भारत में ज्ञान की धारणा विश्व में सर्वश्रेष्ठ है। अगर आप ज्ञाण की देवी का चित्र देखें तो पाएंगे - उनके एक हाथ में किताब, एक में संगीत वाद्य और एक में जप माला है। किताब मस्तिष्क के बाहिने हिस्से के पोषण का प्रतीक है, संगीत वाद्य दाहिने हिस्से का और जप माला ध्यान को दर्शाता है। ज्ञान, संगीत और ध्यान - तीनों को मिलाकर ही शिक्षा पूर्ण होती है। और तभी आप बच्चे को सभ्य और शिक्षित कह सकते हैं। तो आप इस बात पर ध्यान दें कि बच्चे संगीत और योगा सीखें। और यह भी सुनिश्चित करें कि बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण है। उन्हे प्रश्न पूछने के लिए प्रेरित करें। एक बच्चा तीन साल की उम्र में सवाल पूछने शुरू करता है। फिर वह सवाल पूछते रहता है। कई बार उनके सवालों का आपके पास कोई जवाब नहीं होता। कितने माता पिता को इसका अनुभव है? वे तुम्हें आश्चर्य में डाल देते हैं। वे तुम्हें वास्तविकता पर विचार करने के लिए प्रेरित कर देते हैं।. इसलिए यह उनके लिए बहुत आवश्यक है कि वे विज्ञान और संगीत दोनो की तरफ ध्यान दें।
फिर अपने बच्चे के व्यक्तित्व पर ध्यान दें। यह देखें कि वो सभी उम्र के लोगों से बात करे। इस पर ध्यान दें कि वो अपने से छोटों, अपने से बड़ों और अपनी उम्र के लोगों से कैसे व्यवहार करता है। इससे आप यह देख सकते हैं कि उनमें कोई श्रेष्ठ या हीन भावना नहीं आ रही है, यां वे ज़रुरत से ज़्यादा अंतर्मुखी या बहिर्मुखी हो रहे हैं। इसमें आपकी एक महत्वपूर्ण भूमिका है। आप उनके साथ कुछ खेल खेलें और उन्हें सभी उम्र के लोगों से बातचीत करने के लिए प्रोत्साहित करें।हम उनमें एक केन्द्रित और प्रतिभावान व्यक्तित्व का विकास कर सकते हैं।जिन बच्चों में हीन भावना आ जाती है वो अपने से छोटों के साथ ही व्यवहार करने में आराम महसूस करते हैं। वे अपने से बड़ों यां अपने बराबर वालों का संग पसंद नहीं करते। और जिन बच्चों में श्रेष्ठता की भावना पनप जाती है वो केवल अपने से बड़ों से बात करना पसन्द करते हैं। दोनो ही सूरतों में बच्चे में बातचीत करने की कुशलता नहीं विकसित होती। माता पिता उन्हे संचार कौशल सिखा सकते हैं। उनके लिए सही ढंग से बात-चीत की कला सीखना बहुत अनिवार्य है।
अब मैं आप सबको एक प्रयोग करवाना चाहूँगा। आप के बगल में बैठे व्यक्ति से कहो, "मैं तुम पर विश्वास नहीं करता"। यह एक अच्छा मौका है अगर वह व्यक्ति आपकी पति यां पत्नि है(मज़ाक करते हुए)! (कुछ समय के बाद) आप ऐसा नहीं कर पाए। आपने देखा यह कितना मुश्किल है किसे से कहना कि आप उन पर विश्वास नहीं करते। किसी से यह कहना कि आप उनपर विश्वास करते हैं मुश्किल है। पर किसी से यह कहना कि आप उनपर विश्वास नहीं करते और भी अधिक मुश्किल है। आपने आज कुछ ऐसा किया जो आपने पहले कभी नहीं किया। आपने किसे से कहा कि आप उन पर विश्वास नहीं करते और आप हँसने लगे। आप दिल से नहीं कह पाए। क्या ऐसा पहले कभी हुआ है। विश्वास करना बच्चों के स्वभाव में है, पर यह कहीं खो जाता है। हमे यह देखने की ज़रुरत है। क्या बच्चे को खुद पर विश्वास है? तीन तरह का विश्वास होना एक पुष्ट बच्चे के लक्षण हैं।

(वार्ता के शेष अंग और माता-पिता के प्रश्न अगली पोस्ट में सम्मिलित किए जाएंगे)

art of living TV

© The Art of Living Foundation For Global Spirituality

"जुड़ाव दिल से संबंधित है, समझना और व्याख्या दिमाग का खेल है"

बैंगलोर आश्रम, भारत

प्रश्न : आप कहते हैं हम सब आपस में किसी ना किसी तरह जुड़े हुए हैं। पर जिस तरह से हम आपसे संबंद्ध महसूस करते हैं, वो बाकियों के साथ नहीं करते। मुझे यह समझ नहीं आता। क्या इसकी कोई व्याख्या है?

श्री श्री रवि शंकर :
जुड़ाव दिल से संबंधित है, समझना और व्याख्या दिमाग का खेल है।

प्रश्न : मेरे दफ़्तर में कुछ लोग ’आर्ट ओफ़ लिविन्ग’ के बारे में उलटा सीधा कहते हैं। मुझे अच्छा नहीं लगता पर मैं नज़र अन्दाज़ कर देता हूँ। मुझे ऐसे में क्या करना चाहिए?

श्री श्री रवि शंकर :
ऐसा है क्या जिसके बारे में वो बुरा कह सकते हैं? यह सब उनकी कल्पना है। तुम जो कर सकते हो, करते रहो। उन्हे भी इसका एहसास हो जाएगा। अतीत में भी कई संतों के साथ ऐसा हुआ। कई लोग उन्हें पसन्द करते थे, और ज्ञान प्राप्त कर उसका लाभ ले सके। कई लोग उन्हे नापस्न्द करते थे। इससे क्या फ़र्क पड़ता है?
’आर्ट ओफ़ लिविन्ग’ एक शिक्षा है। क्या शिक्षा निशुल्क होनी चाहिए? अगर होनी चाहिए तो मेडिकल, इंजीनियरिंग आदि की शिक्षा भी निशुल्क होनी चाहिए। और अगर बाकी की नहीं है तो आध्यात्म की शिक्षा क्यों निशुल्क होनी चाहिए? अतीत में भी दक्षिणा की प्रणाली थी। दक्षिणा दिए बिना शिक्षा पूर्ण नहीं होती। और कोर्स का खर्च निकालने के बाद जो धन राशि आती है उससे हम समाज में कितना कार्य कर रहे हैं।
कई लोग ईर्ष्या के कारण भी कुछ गलत बातें फ़ैलाते हैं। इससे पता चलता है हमे अभी और बहुत काम करने की ज़रुरत है, और यह ज्ञान अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचना कितना आवश्यक है। जिसने भी यह ज्ञान अपने जीवन में उतारा है, उनका जीवन परिवर्तित हो गया है।

प्रश्न : पिछले जन्म के कर्मों का इस जीवन पर क्या असर होता है? मुझे लगता है मैने अतीत में बहुत पाप किए हैं?

श्री श्री रवि शंकर :
पिछले जन्मों के कर्मों के बारे में सोचने में अपनी उर्जा मत गवायो। अपनी उर्जा को वर्तमान मुश्किलों से बाहर आने में लगाओ।
ॐ नम: शिवाय मंत्र, प्राणायाम, सतसंग.. - यह सब तुम्हारे पिछले जन्मों के कर्मों को देख लेते हैं। अपनी गलानि की भावनायों का समर्पण करो और जीवन में आगे बड़ो।

प्रश्न : मैं मन को एकाग्र नहीं कर पाता। यह बहुत चंचल है। मैं क्या करुँ?

श्री श्री रवि शंकर :
मन जिधर जाता है, उसे जाने दो।

प्रश्न : दिनचर्या का काम करते हुए मैं अपना आपा खो देता हूँ, खासतौर पर जब कोई मुझसे कुछ बुरा कहे। मुझे क्या करना चाहिए?

श्री श्री रवि शंकर :
अपना मन शांत रखो। पर अगर कोई कुछ बुरा कहता है तो सतर्क रहो। अगर ज़रुरत हो तो जवाब भी दो पर बिना मन को अशांत किए। मन को शांत रखने में सेवा, सतसंग और साधना बहुत सहायक हैं। और यह जानो - सत्यमेव जयते (सत्य की हमेशा विजय होती है)। तुम्हे परिस्थितियों से विचलित नहीं होना चाहिए। अपना मन शांत रखो और इस नीति से आगे बड़ो।

art of living TV
© The Art of Living Foundation For Global Spirituality

"ईश्वर वो शक्ति है जिसके कारण सब कुछ हो रहा है"

बैंगलोर आश्रम, भारत

प्रश्न : भगवान क्यों?

श्री श्री रवि शंकर :
क्यों नहीं? अगर भगवान ना होते तो तुम यह प्रश्न ही क्यों पूछोगे? तुम क्या कहोगे अगर एक लहर सागर के अस्तित्व पर सवाल करे? सागर है तभी तो लहर है। जिसके कारण तुम खड़े हो, तुम्हारा अस्तित्व है, तुम सोचते हो, समझते हो, साँस लेते हो, वही भगवान है। ईश्वर क्या है? ईश्वर आकाश में यां कैलाश पर्वत पर बैठा कोइ व्यक्ति नहीं है। ईश्वर वो शक्ति है जिसके कारण सब कुछ हो रहा है।
(प्रश्नकर्ता अभी भी वही प्रश्न पूछता है)
एक काम करो - भगवान के बारे में सब धारणाएं छोड़ो। पहले यह तो जानो तुम कौन हो?,कौन यह प्रश्न पूछ रहा है? अगर तुम यह जान लेते हो तो काम हो गया।
मैं तुम्हे एक कहानी सुनाता हूँ। एक बार एक व्यक्ति भगवान बुद्ध के पास गया और ऐसे ही कहने लगा, "मुझे भगवान में यकीन नहीं है, भगवान क्यों?" भगवान बुद्ध कहते हैं, "ठीक है! तुम सही हो"। यह सुनकर वह व्यक्ति खुशी से वापिस चला गया। एक और व्यक्ति उनके पास आया और कहने लगा, "भगवान है"। वो फिर कहते हैं, "ठीक है! तुम सही हो"। अब एक तीसरा व्यक्ति उनके पास आया और प्रार्थना भाव से बोला, "कई लोग कहते हैं कि भगवान नहीं है। उनका तर्क सुनकर ऐसा ही लगता है। पर जब मैं संतों का प्रवचन सुनता हूँ तो लगता है भगवान हैं। अब मैं दुविधा में हूँ कि भगवान है यां नहीं। मुझे भगवान का अनुभव तो नहीं है और मैं समझ नहीं पा रहा हूँ। कृप्या आप मुझे बताएं।" यह सुनकर भगवान बुद्ध बोले, "तुम यहाँ रुको। तुम्हारे मन में भगवान को लेके कोई धारणा नहीं है। हम दोनो एकसाथ खोजते हैं भगवान हैं के नहीं।" अशांत मन कभी ईश्वर के करीब नहीं जा सकता। अशांत मन में ज्ञान भी नहीं उपजता। और अगर कोई ज्ञान ऐसे मन में उपजता भी है तो वो सही नहीं होता। इसलिए मैं कहता हूँ पहले शांत हो जाते हैं। तुम सही जगह आए हो। यही रास्ता है। भगवान के बारे में अपनी धारणाएं छोड़दो। आँखे बंद करो और यह खोजो कि तुम कौन हो? क्या तुम यह शरीर हो? क्या तुम यह मन हो? क्या तुम विचार हो? "मैं इन विचारों के परे भी कुछ हूँ" - जब तुम यह अनुभव करते हो तो सत्य अपने आप ही उदय होने लगता है।

प्रश्न : मुझे कैसे पता चले मैं प्रबुद्ध होंगा के नहीं?

श्री श्री रवि शंकर :
हमारा संदेह हमेशा सकारात्मक चीज़ों पर होता है। हम किसी की ईमानदारी पर संदेह करते है, बेईमानी पर कभी संदेह नहीं होता। अगर कोई कहता है कि वो हमसे प्रेम करता है तो हम संदेह करते है। परन्तु अगर कोई कहे कि वह हमसे नफ़रत करता है तो हम उसी समय मान लेते हैं। कैसे जाने मुझे ज्ञान प्राप्त हुआ है कि नहीं? पहले तो यह संदेह उठता है। इसके पीछे पीछे इसका उत्तर भी मिलता है। जब तुम्हारा मन शांत होता है, तुम प्रसन्न होत हो, ऐसे एक खुशबु तुमसे प्रवाहित होती है और तुमसे प्रेम का प्रवाह फूटता है। कई बार यह धीरे धीरे होता है और तुम्हे एहसास नहीं होता। फिर अचानक तुम पाते हो कि तुम प्रसन्न हो, तुम शांत हो, और कुछ भी तुम्हे दुखी नहीं कर सकता। यह बात धीरे धीरे तुझ में आ जाए। कभी अचानक भी हो सकता है। पर धीरे धीरे होता है तो वो बड़िया है।

प्रश्न : अगर मैं प्रबुद्ध हो जाता हूँ तो क्या मैं शादी कर सकता हूँ? मेरे माता पिता मुझे शादी के लिए मजबूर कर रहे हैं। क्या मै अपनी पत्नि को खुश रख पाऊँगा?

श्री श्री रवि शंकर :
अच्छा होगा अगर तुम दोनो एक साथ प्रबुद्धता प्राप्त करो।


art of living TV

© The Art of Living Foundation For Global Spirituality

"सकारात्मक उर्जा का रहस्य हमारे श्वास में है"

बर्लिन, जर्मनी में श्री श्री रवि शंकर द्वारा दिए गए संवाद के अंश
मई, २०१०


प्रश्न : क्या ये संभव है कि दोबारा बच्चे जैसे हो जायें और अपने आस पास सकारात्मक उर्जा प्रसारित करें?

श्री श्री रवि शंकर :
ये संभव है। इसका रहस्य हमारी अपनी सांस में है। सांस लेने की कुछ विशेष प्रक्रिया, प्राणायाम, थोड़ा ध्यान - इन सब से हम अपने भीतर सकरात्मक उर्जा फिर से जगा सकते हैं। क्या तुम इस बारे में सजग हो कि बिना किसी कारण के तुम्हें किसी व्यक्ति से बात करने की इच्छा होती है, और किसी किसी व्यक्ति से तुम दूर ही रहना चाहते हो? मुझे यकीन है कि ऐसा सब का अनुभव रहा है।
हम अपने शब्दों से अधिक अपनी मौजूदगी से व्यक्त करते हैं। अगर हम क्रोध या तनाव में हों तो दूसरे लोग स्वतः हम से दूर रहते हैं। अब प्रश्न उठता है कि ये नकरात्मक स्पंदन हमारे शरीर के ऊर्जा क्षेत्र में कैसे आती हैं? जीवन में जो भी नकरात्मक अनुभव हम देखते यां सुनते हैं, वे हमारे ऊर्जा क्षेत्र में संग्रहित हो जाते हैं।

प्रश्न : क्या विश्व शांति संभव है?

श्री श्री रवि शंकर :
व्यक्तिगत शांति के पीछे पीछे विश्व शांति आती है। अगर एक एक व्यक्ति शांत हो जाये तो जन समूह शांत बन जाता है। फिर, विश्व का नेतृत्व करने वाले भी शांत हो जायेंगे और हम विश्व शांति पायेंगे। जब लोगों की सोच विशाल होती है और वे समस्त विश्व को अपने दायरे में ले लेती है तब विश्व शांति संभव है। हमें राजनीति में आध्यात्म, व्यापार में सामाजिकता और धर्म में धर्मनिरपेक्षता की आवश्यकता है।

प्रश्न : किसी रिश्ते को मज़बूत कैसे कर सकते हैं?

श्री श्री रवि शंकर :
मैं इस विषय में विशेषज्ञ तो नहीं हूँ पर मैं महिलाओं, पुरुषों, और दोनो को एक सलाग दूंगा!
पहली सलाह है महिलाओं के लिये: कभी भी अपने पुरुष के अहं को चोट मत पंहुचाना। हमेशा उसके अहं को उत्साहित करो। उसे नीचा मत दिखाओ। चाहे सारी दुनिया कहे कि तुम्हारा पति बेवकूफ़ है, पर तुम ऐसा कभी मत कहना। तुम्हें कहना चाहिये कि, ‘तुम्हारे पास दुनिया का सर्वश्रेष्ठ दिमाग है। तुम उसका प्रयोग नहीं करते तो इसका मतलब ये नहीं कि तुम्हारे पास दिमाग नहीं है।’ उससे हमेशा कहो, ‘तुम सर्वश्रेष्ठ पुरुष हो। बहुत अच्छे हो।’ पुरुष के अहं का पोषण करो। अगर तुम उसे बेवकूफ़ कहोगी तो वो वैसा ही बन जायेगा। ठीक है?
अब एक सलाह पुरुषों के लिये: कभी स्त्री की भावनाओं को चोट मत पंहुचाना। तुम्हे पता है, कभी कभी वो अपने परिवार के बारे में शिकायत कर सकती है, अपने भाई की, यां अपने पिता की, यां अपनी मां की। पर अगर तुम भी इसमे शामिल हो जाते हो तो वह बिल्कुल पलट जायेगी और तुम पर मुसीबत आ सकती है। कभी भी उसके परिवार का अपमान मत करना। ना कभी उनके बारे में कुछ भी नकरात्मक कहना। वो कह सकती है, पर तुम कभी मत कहना। किसी भावनात्मक बात पर उसे मत रोको, जैसे कि किसी सत्संग या धार्मिक कार्य करने से या खरीद्दारी करने में। अगर वो खरीद्दारी करना चाहती है तो उसे अपना क्रेडिट कार्ड दे दो।
अब एक सलाह, पुरुषों और महिलाओं, दोनो के लिये: कभी भी इस बात का प्रमाण ना मांगो कि वह तुमसे प्रेम करता/करती है या नहीं। ये मत पूछो, "क्या तुम सचमुच मुझसे प्रेम करते हो? तुम मुझसे पहले जैसा प्रेम नहीं करते।" अपना प्रेम प्रमाणित करना किसी के भी लिये एक बहुत बड़ा बोझ है। अगर कोई तुमसे तुम्हारे प्रेम का प्रमाण मांगे तो तुम कहोगे, ‘हे भगवान! मैं इसे कैसे विश्वास दिलाऊं?’
हरेक काम कुछ विशेष तरह से करो और मुस्कुराते हुये करो।

प्रश्न : भविष्य की पीढ़ियों के लिये हम मनुष्य, प्रकृति और जीव-जंतुओं में तालमेल कैसे ला सकते हैं?

श्री श्री रवि शंकर :
हमें पृथ्वी को प्रदूषित करना बंद करना होगा। प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करो। Recycled चीज़ें इस्तेमाल करो। नहाने के लिये जहां तक हो सके रासायनिक पदार्थों से बने साबुन और शैंपू का प्रयोग मत करो। जैविक खेती करो। मैं तो कहूंगा के सभी को शाकाहारी हो जाना चाहिये। एक समय का मांसाहारी आहार, ४०० शाकाहारी भोजन बनाने जितने संसाधनों का उपयोग होता है! (जानवर के भोजन इत्यादि को मिलाकर)। मैं कहूंगा कि सभी को शाकाहारी हो जाना चाहिये। पर्यावरण-वैज्ञानिक कहते हैं कि अगर विश्व की १०% जनसंख्या शाकाहारी हो जाती है तो green house effect की समस्या का हल हो जायेगा।

प्रश्न : क्या आप विपासना ध्यान के बारे में जानते हैं? क्या सुदर्शन क्रिया के साथ इसे किया जा सकता है?

श्री श्री रवि शंकर :
हां, सुदर्शन क्रिया के साथ इसे किया जा सकता है। विपासना में शरीर में हो रही सभी स्पदंनों को - सुखदायी हों या और दुखदायी  - दोनों को देखना है। ये अच्छा है। पर स्पंदनों को महसूस करने में कुछ समय लग जाता है। सुदर्शन क्रिया के अभ्यास से तुमसे ये आसानी से होगा। तुम जो भी ध्यान की प्रक्रिया करते हो, तुम पाओगे कि तुम्हें उसमें गहरे उतरने में सहायता मिलेगी। 

प्रश्न : मैं आत्म-गौरव को कैसे जगाऊं?

श्री श्री रवि शंकर :
सुदर्शन क्रिया के साथ। २-३ पार्ट २ कोर्स करना बहुत आवश्यक है।

प्रश्न: कैंसर से कैसे निबटें?

श्री श्री रवि शंकर :
प्राणायाम करते रहो, ध्यान, शाकाहारी भोजन, योगासन।

प्रश्न: अगर ये कोर्स और प्रक्रियायें मानव जाति की भलाई के लिये हैं तो ये इतने महंगे क्यों हैं?

श्री श्री रवि शंकर:
कोर्स की फ़ीस कम है, बहुत महंगा नहीं है। कोर्स कराने में कई खर्च आते हैं - किराये की जगह, टीचर के आने का खर्च..। कोर्स से मुश्किल से १०-१५% की बचत होती है। कभी इससे कुछ अधिक भी होती है, और ये बचत का धन परोपकार के कार्यों में लगता है। हां, हम कई जगहों पर ये कोर्स मुफ़्त में कराते हैं - जैसे के जेल, शरणार्थी शिविरों, गांव, और जहां लोग इसका खर्च देने में अस्मर्थ होते हैं। अगर कोई व्यक्ति कोर्स का खर्च देने में अशक्त हो तो टीचर से बात करें। टीचर उसके लिये स्थान बनायेंगे।

प्रश्न: मैं कितना काम करूं?

श्री श्री रवि शंकर :
ये तुम्हारे ऊपर निर्भर करता है।

प्रश्न : आप २०१२ के बारे में क्या कहेंगे?

श्री श्री रवि शंकर :
चिंता मत करो। कुछ नहीं होगा। सब ऐसा ही चलेगा। हां, और अधिक लोग आध्यात्म की ओर आयेंगे।

प्रश्न : आपकी उपस्थिति में मुझे बहुत अच्छा लगता है। अपने आप को बहुत मज़बूत पाता हूं। मैं आपका आभारी हूं कि आप मेरे जीवन में आये।

श्री श्री रवि शंकर :
अच्छा है। ज्ञान, ध्यान और विश्राम तुम्हारे हृदय को शीतल और पोषित रखेंगे।

प्रश्न : क्या genetically modified भोज्य पदार्थ सचमुच खतर्नाक हैं?

श्री श्री रवि शंकर :
जो वैज्ञानिक इन की कंपनियों में कार्यरत नहीं हैं, वे तुम्हें सही जवाब दे सकते हैं।

प्रश्न : किसी ऐसे व्यक्ति को कैसे माफ़ करे जिसने आपको बहुत कष्ट पंहुचाया है और इस बात का ज़रा भी पश्चाताप नहीं है?

श्री श्री रवि शंकर :
मैं बताना चाहूंगा कि बहुत से प्रश्नों के उत्तर दो किताबों में हैं - Celebrating Silence और Celebrating Love। (मौन की गूंज)

प्रश्न : जब हम दुखी होते हैं तो भगवान को कैसा लगता है?

श्री श्री रवि शंकर :
भगवान कहते हैं, ‘हे भगवान! ये व्यक्ति कितना मूर्ख है!’ ये दुनिया इतनी सुंदर है, और तुम इतनी तुच्छ बात सोच रहे हो और दुखी हो रहे हो। विश्व के सत्य को देखो, अंतरिक्ष के रहस्य को जानने की खोज रखो, तो दुख खत्म हो जाता है।

प्रश्न : मैं अपने आप को प्रेरित कैसे करूं?

श्री श्री रवि शंकर :
केवल तीन कारण तुम्हें प्रेरित कर सकते हैं - प्रेम, भय, लालच! मैं भय और लालच को नहीं मानता, मैं प्रेम को मानता हूं।

प्रश्न : उन बुरी शक्तियों का क्या जो राजनीति, सेना और खूफ़िया एजेन्सीज़ में भ्रष्टाचार फैलाती हैं?

श्री श्री रवि शंकर :
तुम्हें पता है मै ये मानता हूं कि सत्य की हमेशा जीत होती है। सत्य हमेशा जीतेगा। मैं कहूंगा कि तुम भी ये विश्वास रखो।

प्रश्न : इतने सारे धर्म और संप्रदाय क्यों हैं? बुराई इतनी शक्तिशाली क्यों है?

श्री श्री रवि शंकर :
बुराई शक्तिशाली नहीं है। तुम उसे शक्ति दे रहे हो। ऐसा लगता है कि बुराई में शक्ति है, पर ऐसा है नहीं। विश्व में सबसे बड़ी शक्ति प्रेम है। प्रेम किसी भी बुराई को पिघला सकता है। प्रेम और ज्ञान की कमी में बुराई पनपती है। जैसे ही प्रेम और ज्ञान सामने आते हैं, बुराई खत्म हो जाती है। जैसे सूरज निकलने पर ओस गायब हो जाती है। हमने ये अनुभव किया है। कई आतंकवादियों में इस ज्ञान और प्रेम से संपूर्ण बदलाव आ गया। जेलों के ३००,००० कैदीयों ने Art of Living का पार्ट १ कोर्स किया है और उनका जीवन बहुत बदल गया है।

प्रश्न : शक से कैसे छुटकारा पा सकते हैं?

श्री श्री रवि शंकर :
क्या तुम इसके प्रति सजग हो कि हम हमेशा किसी सकरात्मक बात पर शक करते हैं? तुम हमेशा किसी व्यक्ति की ईमानदारी पर शक करते हो। किसी की बे‍इमानी पर शक नहीं करते। जब कोई तुम से कहता है कि, ‘मैं तुम से प्रेम करता हूं,’ तो तुम पूछते हो, ‘सच?’ जब कोई तुम से कहता है, ‘मैं तुम से नफ़रत करता हूं,’ तो तुम कभी संदेह नहीं करते।
कोई हमसे पूछता है कि क्या हम खुश हैं, तो हम कहते हैं, ‘शायद मैं खुश हूं।’ पर हम दुखी हैं, अवसाद में है, इस पर हमें पूरा यकीन रहता है। हम कभी अपनी कमज़ोरी पर शक नहीं करते। हमेशा अपनी क्षमताओं पर शक करते हैं।
तुम गौर करो तो पाओगे कि अच्छाई पर हम शक करते हैं - जैसे, प्रेम, खुशी, ईमानदारी और वफ़ादारी।

प्रश्न : पोलैंड, चीन और आइसलैंड में इतनी आपदायें क्यों आ रही हैं?

श्री श्री रवि शंकर :
क्योंकि हम इस पृथ्वी का दुरुपयोग कर रहे हैं। हम धरती में इतनी खुदाई कर रहे हैं, इतने dynamite लगा रहे हैं, इतने परमाणु बमों का परीक्षण कर रहे हैं...तो धरती हिलने लगती है। हमें पहाड़ों का, नदियों का, पेड़ों का सम्मान करना है। अगर हम धरती का दुरुपयोग नहीं करेंगे तो प्राकृतिक आपदायें घटने लगेंगी।

प्रश्न : ऐसा क्यों होता है कि चर्च में दृढ़ विश्वास होने पर भी, कभी कभी हम भगवान को भूल जाते हैं?

श्री श्री रवि शंकर :
अभ्यास आवश्यक है। ध्यान और भीतर का अनुभव आवश्यक है। जब तुम्हें भीतरी अनुभव होगा तो तुम नहीं भूलोगे।

प्रश्न : विश्व का नव-निर्माण कैसे होगा?

श्री श्री रवि शंकर :
अगर हम सब इसके लिये काम करें। अधिक आध्यात्म, ध्यान, गान - और विश्व एक बेहतर जगह बन जायेगी।

प्रश्न : क्या मुझे गुरु की आवश्यकता है?

श्री श्री रवि शंकर :
क्या तुम्हें उत्तर की आवश्यकता है? अगर तुम्हें उत्तर की आवश्यकता है तो तुम्हें किसी की आवश्यकता है जो तुम्हें उत्तर दे, और जो कोई भी तुम्हें उत्तर देगा वह स्वतः ही गुरु बन जाता है। गुरु का अर्थ है जो उत्तर दे। अंग्रेज़ी का शब्द ‘guide’, संस्कृत के ‘गुरु’ शब्द से ही आया है। तुम्हें हर जगह एक गुरु की आवश्यकता है - गिटार बजाना सीखने में, संगीत सीखने में, चाहे जो भी क्षेत्र ले लो। वह गुरु है जो तुम्हारा मार्गदर्शन कर सके ध्यान में, ज्ञान में।
 
art of living TV

© The Art of Living Foundation For Global Spirituality